बेंगलुरु। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत आई है। बेंगलुरु में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर अपने पत्नी कैंडिसे के और बेटी ईवे के साथ घूमने निकले थे। इस दौरान रास्ते में ही डेविड वार्नर के प्रशंसक उनके संग सेल्फी खिंचवाने के लिए आ गए।
इस पूरे वाकए को कैंडिसे अपने फोन में कैद कर रही थीं। जब प्रशंसक सेल्फी ले रहे थे तो डेविड वार्नर की प्यारी से बेटी ईवे भी वहीं थी। पर वीडियो में साथ दिख रहा है कि बाद में वो भीड से परेशान हो गई। वो गुस्सा होकर वहां से बाहर निकल आई।
होटल के बाहर हुए इस पूरे वाकए का वीडियो कैंडिसे ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर भी शेयर किया है। आपको बताते चले कि डेविड वार्नर को भारत में खूब पसंद किया जाता है। वो आईपीएल में सनराइर्ज हैदराबाद के लिए कप्तानी कर रहे हैं।
When @davidwarner31 steps out of the hotel and tries to take Ivy for a walk, next minute. 😃🇮🇳 #FANLOVE #bangalore pic.twitter.com/L9LmoWtL1d
— Candice Warner (@CandyFalzon) March 3, 2017
Ivy not happy she was brushed haha. Threw her tic tac😂😂@CandyFalzon https://t.co/4HI02SqOhg
— David Warner (@davidwarner31) March 3, 2017