For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्विटर पर इस दिग्गज इंग्लैंड के खिलाड़ी से भिड़ गई डेविड वार्नर की पत्नी, पूछा यह सवाल

David Warner's wife Candice slams Michael Vaughan over ball-tampering | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगा दिया है। इसी के साथ ये खिलाड़ी अब अगले महीने शुरू हो रहे आईपीएल के 11वें सीजन में भाग नहीं ले पाएंगे। लेकिन इस विवाद ने खिलाड़ियों और उनके परिवार को आपस में जरूर भिड़ा दिया।

वॉन को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ये बात पसंद नहीं आई

दरअसल बॉल टेम्परिंग विवाद के अलग तीसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि मेजबान देश के प्रशंसकों ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस शिकायत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ये बात समझ नहीं आई कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस मामले में आधिकारिक शिकायत क्यों दर्ज कराई है। माइकल वॉन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "यह मुझे बहुत भद्दा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो व्यक्तिगत दुर्व्यवहार फेस कर रहे हैं, उसके खिलाफ उन्होंने आधिकारिक शिकायत की है।"

'आप यही व्यवहार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भी करते होंगे'

आपको बता दें कि जब से बॉल टेम्परिंग का विवाद सामने आया है तब से माइकल वॉन एक के बाद एक ट्वीट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को निशाना बना रहे हैं। हालांकि उनका ये ट्वीट वार्नर की पत्नी को पसंद नहीं आया। और डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने माइकल वॉन को खूब खरी-खोटी सुना डाली। माइकल वॉन के ट्वीट का जवाब देते हुए कैंडिस वॉर्नर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "Wow, तो आप यही व्यवहार अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ भी करते होंगे?

मैं खुश हूं आपको हंसने का मौका मिलाः कैंडिस

कैंडिस ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- "मैं खुश हूं कि इससे आपको हंसने का मौका मिला है।"

माइकल वॉन ने किया रिप्लाई

हालांकि इसके बाद माइकल वॉन ने कैंडिस को जवाब देते हुए कहा कि ""बिल्कुल भी नहीं, लेकिन अपने अनुभव की बात करूं तो फील्ड के बाहर गुस्सा मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा किए गए व्यवहार के बाद शुरू होता है।"

वार्नर कभी नहीं बनेंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

वार्नर कभी नहीं बनेंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

आपको बता दें कि स्मिथ-वार्नर के अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वार्नर पर दो साल तक कप्तानी पर भी बैन लगा दिया है। अब ये खिलाड़ी एक साल तक क्रिकेट नहीं खेल सकते और दो साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी भी नहीं कर सकते हैं। वहीं डेविड वार्नर को भविष्य में कभी भी कप्तानी के लिए अप्रोच नहीं की जाएगी।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 16:24 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+