For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तेलगु फिल्म का डॉयलॉग बोलते हुए नजर आए डेविड वाॅर्नर, फैंस हुए एक्टिंग के दीवाने

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को तो आपने क्रिकेट के मैदान पर चौके छक्के लगाते बहुत देखा होगा, लेकिन आपने कभी उन्हें अभिनय करते हुए नहीं देखा होगा। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्रम एक पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो साउथ फिल्म के फेमस अभिनेता महेश बाबू के डॉयलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। डॉयलॉग बोलते समय उनकी प्रतिक्रिया बेहद जबरदस्त है। दरअसल डेविड वार्नर तेलगु फिल्म पोकिरी का डॉयलॉग बोलते नजर रहे हैं।

जैसे ही डेविड वॉर्नर ने ये वीडियो शेयर किया तो फैंस उनके इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी. एक फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि गुरु जी आप महान हो, आपके टॉलीवुड में एंट्री करने का इंतजार कर रहा हूं। तो दूसरे फैंस ने लिखा इसी वजह से मैं डेविड वॉर्नर को मैं पसंद करता हूं। कई फैंस को भले ही ये डॉयलॉग समझ में नहीं आया हो लेकिन उनके इस ऐक्टिंग पर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं और इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। वॉर्नर के इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद ही ये थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उनके डॉयलॉग बोलने के अंदाज को देखकर डायरेक्टर पुरी जगंनाध भी उनके कायल हो गए और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का ऑफर दे डाला। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से डेविड वॉर्नर कहा कि आप जिद्दी और आक्रामक दिख रहे हैं। यह डायलॉग आप पर सही लग रहा है। आप एक अभिनेता के रूप में भी शानदार हैं, आशा है कि आप मेरी फिल्म में कैमियो करेंगे. इसका जवाब देते हुए वॉर्नर ने भी शुक्रिया कहा। आपको बता दें कि डेविड आजकल टिक टॉक पर बेहद सक्रिय हो गए हैं, कुछ दिन पूर्व डेविड ने अपनी फैमिली के साथ डांस का टिक टॉक वीडियो बनाते नजर आ गए थे। जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हुआ था।

Story first published: Monday, May 11, 2020, 17:28 [IST]
Other articles published on May 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+