डेविड वार्नर की बेटी के साथ यह खास तस्वीर हो रही है वायरल
नई दिल्ली। आईपीएल में हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर मैदान के अंदर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वार्नर एक खास तस्वीर को लेकर चर्चा में है। डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है, जिसमें पापा डेविड वार्नर अपनी बेटी को बचाने के लिए एक अलग ही अंदाज में आगे आते हैं।
वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी बेटी इवी माय उनके साथ है। तस्वीर साझा करते हुए वार्नर ने बताया कि उनके बेटी ने पहली बार बादलों के गरजने की आवाज सुनी और बिजली बिजली देखी जिसके बाद वह काफी डर गई, इवी ने पहली बार हकीकत में इस बिजली और बादलों के गरजने की आवाज को सुना है। जिसके बाद इवी खुद को तकिए में छिपाकर बचाने की कोशिश करती है, वार्नर ने बताया कि इवी को ऐसा लग रहा है कि उपर वाला काफी नाराज है।
इसे भी पढ़ें- IPL Match Preview: मुंबई के खिलाफ पंजाब को रन और लक दोनों की जरूरत
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on
A post shared by David Warner (@davidwarner31) on
डेविड वार्नर अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अक्सर वार्नर की पत्नी और उनके बच्चे मैदान में मैच को देखने के लिए भी आते हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी वार्नर का परिवार मैदान में खेल को देखने आया था। खुद वार्नर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह बेंगलुरू की सड़क पर टहल रहे हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें पहचान लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
