नए तरीके से वार्नर ने किया डॉक्टरों-नर्सों को सपोर्ट, फिर कोहली-स्मिथ को किया चैलेंज
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी ने लोगों को घर पर बैठने और उनके जीवन को करीबी तौर पर देखने के लिए पर्याप्त समय दिया है। अधिकांश देश लॉकडाउन में हैं और कुछ भी नहीं करने के लिए के चलते वर्तमान में सोशल मीडिया एक काफी असरदार प्लेटफॉर्म बना है।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई चैलेंज चलाए जा रहे हैं जिनके चलते मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा देना का भी काम हो रहा है। यहां तक कि क्रिकेटर्स भी इसमें पीछे नहीं हैं क्योंकि वे ऐसे चैलेंज को स्वीकार कर रहे हैं और उसको आगे भी जारी रखने के लिए दूसरों को नामांकित करते रहते हैं।

मेडिकल स्टाफ को सपोर्ट करने के लिए वार्नर आगे-
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर ने भी ऐसा ही किया है, हालांकि उनकी चुनौती कुछ हटकर है।
विराट के बाद रोहित शर्मा भी हुए शामिल, देश को 'पैरों पर खड़ा' करने को दान की इतनी रकम
इस सलामी बल्लेबाज़ को अपने सिर को मुंडवाने के लिए चैलेंज के तहत नोमिनेट किया गया था, ताकि फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों को अपना समर्थन दिखाया जा सके, जो लोगों की जान बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उसी के चलते वार्नर ने अपना सिर मुंडवा लिया और इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया।

कोहली और स्टीव स्मिथ को भी दिया चैलेंज
वार्नर इस दौरान लिखते हैं- मैं अपना सिर सेव करने के लिए नोमिनेट हुआ हूं ताकि इस मुश्किल समय में फ्रंट पर आकर काम कर रहे लोगों के लिए सपोर्ट दिखाया जा सके। मुझे लगता है आखिरी बार मैंने ऐसा तब किया था जब मेरा डेब्यू हुआ था, आपको पसंद आया की नहीं?
आप इस पोस्ट का वीडियो यहां पर देख सकते हैं। वार्नर ने इस चैलेंज में काफी क्रिकेटर्स को टैग किया है जिसमें स्टीव स्मिथ और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।
बता दें कि कोरोनावायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया में मौत की संख्या 19 पार कर गई है, जैसे की सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया है।
यहां देखें वीडियो-
आज सुबह 8 बजे तक कंगारू देश में 4460 लोग कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे। 11 मार्च को ही इस बीमारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया था।
मजेदार बात यह है कि खाली समय में विराट कोहली ने भी हाल ही में अपनी पत्नी अनुष्का से बाल कटवाए थे जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। कोहली ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ मिलकर देश के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा भी की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
