Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1983 की जीत भारतीय क्रिकेट के लिए टनिग प्वाइंट

नई दिल्ल, 20मार्चः पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने वर्ष 1983 के विश्वकप में मिली जीत को भारतीय क्रिकेट की 'सर्वकालिक महान जीत' बताते हुए आज कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आई.

चौहान ने'क्या 1983 में वर्ल्ड कप जीतना 20-20 विश्वकप को जीतने से बड़ा था' विषय पर यहां प्रेस क्लब में आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 1983 में मिली जीत से भारत को पूरी दुनिया में मान्यता मिली.

उन्होंने कहा कि उस जमाने में न तो सीधे प्रसारण की सुविधा थी और नही मीडिया का इतना प्रचार था, लेकिन इसके बावजूद लोगों के जेहन में उस जीत की यादें अब भी ताजा हैं. सीएट द्वारा आयोजित इस परिचर्चा में चौहान के अलावा जाने माने कमेंटेटर चारू शर्मा और पूर्व क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने भी भाग लिया.

चौहान ने कहा कि 20-20 क्रिकेट समय की जरूरत हो सकता है लेकिन यह टेस्ट या वनडे का विकल्प नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि 20-20 क्रिकेट विशुद्ध मनोरंजन है और महज मारधाड़ खेलने वाले खिलाड़ी ही इसमें सफल हो सकते हैं. क्रिकेटर की असली परीक्षा तो टेस्ट क्रिकेट है.

पूर्व गेंदबाज चोपड़ा ने कहा कि 20-20 क्रिकेट ने खिलाड़ियों में नए उत्साह का संचार किया है. जो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने में वंचित रह गए हैं उन्हें भी लगता है कि वे लीग में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में शामिल हो सकते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+