राष्ट्रमंडल खेल: 'भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में विफल'

नई दिल्ली में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में फेनेल ने कहा, "यह हमारे लिए अफसोस की बात है कि एक और एथलीट का डोप टेस्ट सकारात्मक रहा है। हमने मंगलवार तक 1,300 एथलीटों के नमूने लिए थे और उनमें से यह तीसरा मामला है।"

उन्होंने कहा, "नियमों की वजह से मैं अभी इस एथलीट का नाम नहीं बता सकता। इस बारे में शाम को जानकारी दी जाएगी। इतना बता सकता हूं कि यह खिलाड़ी एथेलेटिक्स का है और वह भारत का है।"

फेनेल ने यह भी नहीं बताया कि इस भारतीय एथलीट ने कोई पदक जीता है अथवा नहीं। इससे पहले नाइजीरिय के दो एथलीट डोपिंग के दोषी पाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Wednesday, October 13, 2010, 11:15 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+