साल 2013 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गये क्रिकेट के कोहिनूर तेंदुलकर
सचिन के अलावा इस साल लोगों ने गूगल पर मिल्खा सिंह, इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी, अर्जेटीना फुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी, स्विटजरलैंड के शीर्ष टेनिस स्टार रोजर फेडरर, भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, क्रिकेट स्टार राहुल द्रविड़, वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल, रविंद्र जडेजा और भारतीय शीर्ष बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शामिल हैं।
इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा गूगल पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की स्पॉट फिक्सिंग को पढ़ा यही नहीं गूगल के मुताबिक आईपीएल-6 ने रन और परिणाम जानने के लिए ऑनलाइनल सर्च के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
जहां गूगल ने सचिन को सर्चिंग की टॉप पोजिशन दी है वहीं दूसरी ओर 'एयरटेल मोबीट्यूड 2013' सर्वे रिपोर्ट में भी सचिन को टॉप टेन में जगह मिली है।
गौरतलब है कि क्रिकेट के कोहिनूर सचिन तेंदुलकर ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट से संन्यास लेना केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में भी हॉट टॉपिक बना। मशहूर पत्रिका टाइम ने भी अपने कवर पेज पर सचिन को जगह दी थी और कहा था कि अगर भारत के लिए सचिन क्रिकेट के भगवान कहलाते हैं तो यह गलत नहीं है क्योंकि 24 साल का उनका बेदाग करियर इस बात का हकदार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
