For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वाॅर्नर ने बताई क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं। वाॅर्नर ना सिर्फ काबिलेतारीफ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी भी करते हैं। अगर दुनिया में कोरोना वायरस का कहर ना देखने को मिलता तो इस समय वाॅर्नर आईपीएल में रनों से आग उगलने में व्यस्त दिखाई देते। हैदराबाद टीम हर सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करती है। वाॅर्नर ने आईपीएल टीम के अपने साथी इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र के दौरान बताया कि हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत क्या है।

वाॅर्नर ने कहा है कि अंतिम ओवरों में गेंदबाजी उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, ''हमारी टीम शानदार है। हमारी टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी गेंदबाजी में काफी गहराई है। हमारे पास शुरुआत में गेंद को अच्छे से स्विंग कराने वाले गेंदबाज हैं और हमारी अंतिम ओवरों की गेंदबाजी टूर्नामेंट में शायद सर्वश्रेष्ठ है। आईपीएल के 2019 में सीजन में वार्नर और बेयरस्टो की सलामी जोड़ी टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक साबित हुई थी। वार्नर ने कहा कि वह बेयरस्टो के साथ का लुत्फ उठाते हैं।''

इस विस्फोचक बल्लेबाद ने आगे कहा, ''मुझे विकटों के बीच में तेजी से दौड़ना पसंद है और मुझे लगता है कि विकेटों के बीच में रन लेते हुए हमारी जो ऊर्जा रहती है वो शानदार है। यह हमारा मजबूत पक्ष भी है।'' बेयरस्टो ने भी वार्नर की बात का समर्थन करते हुए कहा कि हां, निश्चित तौर पर हमारे बीच में अच्छी समझ है। अगर दो रन भागने हो तो हमें एक दूसरे की तरफ देखे बिना सिर्फ इशारों में भाग सकते हैं।

बता दें कि आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दे, भारत देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों के 21600 मामले आ चुके हैं। अब तक 685 लोगो की मौत हो चुकी है और 4406 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना वायरस से एक्टिव लोगो की संख्या 16509 है।

Story first published: Friday, April 24, 2020, 16:50 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+