नई दिल्ली। बॉल टैंपरिंग विवाद में फंसने के बाद डेविड वार्नर ने जोरदार वापसी करते हुए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल की बखिया उधेड़ी दी । सिलहट सिक्सर्स की तरफ से खेलते हुए वार्नर ने जोरदार पारी खेली। उनकी पारी चर्चा का विषय इसलिए भी रही क्योंकि उन्होंने मैदान पर एक समय दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर ने क्रिस गेल की गेंद पर दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़कर क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। वार्नर की यह पारी विश्व कप से पहले लोगों के लिए चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है। मार्च में वार्नर पर लगा बैन खत्म हो रहा है ऐसे में उनकी ऐसी पारी ने जबरदस्त खलबली मचा दी।
दरअसल , रंगपुर राइडर्स की तरफ से 19वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे क्रिस गेल की गेंद का सामना डेविड वार्नर कर रहे थे इस दौरान उन्होंने अपने ओवर की शुरुआती दो गेंदो पर वार्नर को चकमा दे दिया और कोई रन नहीं बने। इसके बाद वार्नर ने ओवर की अगली चार गेंद दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए खेला।इस दौरान उन्होंने ने गेल की तीन गेंद से 14 रन जुटाए।
Unbelievable by Warner if it’s not working with your left hand switch to your right!!! Shot Boi!!!!Video Credit : https://t.co/WE1KrAg5a3 #BPL19 #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/sKUCP3YjSS
— CPL T20 (@CPL) January 16, 2019
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा। इस पारी से वार्नर ने दिखा दिया कि वह सिर्फ दाएं हाथ से बल्लेबाजी ही नहीं कर सकते बल्कि ऐसा करते हुए वह लंबे हिट्स भी लगा सकते हैं। इस पारी के दौरान वार्नर ने 36 गेंद में धुआंधार 61 रन बनाए।
पारी के बाद वार्नर क्या बोले:
अपनी इस पारी को लेकर डेविड वार्नर ने कहा कि, 'मैं गोल्फ दाएं हाथ से खेलता है, इसलिए मुझे लगा कि बाउंड्री लगाने के लिए मुझे दाएं हाथ से बैटिंग करना चाहिए। किस्मत से यह बदलाव कारगर साबित हुआ।'