Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रैना ने किया धोनी का बचाव, कहा माही में अभी बहुत क्रिकेट बाकी

मीरपुर। लगातार आलोचनाओं से घिरे टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी के बारे सकारात्मक बातें बोली हैं टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स में से एक सुरेश रैना ने। रैना ने कहा कि बेशक वो परेशानियों से घिरे हैं लेकिन उनकी उपलब्धिों के प्रति अनादर नहीं दिखाया जा सकता है, माही में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।

धोनी के बेहद करीबी माने जाने वाले रैना ने कहा कि उसने जो टीम के लिए किया है वो काबिले तारीफ है और आप उसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं। धोनी ने बीसीसीआई के लिये बहुत सी ट्राफियां जीती हैं इसके अलावा वह बहुत अच्छा इंसान है और ईमानदार व्यक्ति है, उसके जैसे लोग काफी कम होते हैं।

बांग्लादेश के साथ खेले गये तीसरे वनडे के मैन ऑफ द मैच सुरेश रैना ने खुलकर अपने कप्तान की तारीफ की और कहा जो हो रहा है वो गलत हो रहा है, हार का सारा ठिकरा कप्तान धोनी पर नहीं फोड़ना चाहिए। ड्रेसिंगरूम में खिलाड़ी धोनी को बहुत प्यार करते हैं और उसके सपोर्ट को पसंद करते हैं, केवल एक-दो सीरीज हारने से कोई टीम अच्छी या बुरी नहीं हो सकती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+