oi-Staff
लॉर्ड्स। अगर सचिन तेंदुलकर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शतक पूरा कर लेते हैं तो यह न सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर होगी बल्कि सट्टेबाजों के लिए भी दीवाली होगी। सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक का इंतजार न सिर्फ उनके चाहने वालों को है बल्कि सट्टेबाजों को भी है। मीडिया से प्राप्त खबरों के अनुसार लॉर्ड्स में शुरू हुए 2000वें शतक पर सचिन तेंदुलकर के सौंवें शतक पर 200 करोड़ का सट्टा लगाया जा चुका है। सचिन तेंदुलकर अभी तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 99 शतक लगा चुके हैं। अब वे लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर 2000वें टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं।
मैच के पहले दिन का खेल बारिश ने धो दिया है ऐसे में सट्टेबाज दुआ कर रहे हैं कि बचे हुए 4 दिनों का खेल बारिश से बाधित न हो और सचिन को दोनों पारियों में बैटिंग करने का मौका मिले ताकि वे अपना 100वां शतक पूरा कर सकें। सट्टेबाजों ने इस मैच में भारत की जीत पर सट्टा नहीं लगाया है हर किसी ने सचिन तेंदुलकर के सौंवे शतक पर ही सट्टा लगाया है।
लॉर्ड्स टेस्ट की शुरुआत से ही सचिन तेंदुलकर पर सबकी नजरें थी। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि सट्टेबाज भी सचिन तेंदुलकर के शतक पर जरूर दांव लगाएंगे। इससे पहले विश्वकप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान भी उनके शतक को लेकर सट्टेबाजों ने दांव लगाया था। उस समय सचिन तेंदुलकर अपना शतक नहीं पूरा कर पाए थे। विश्व कप के बाद सचिन अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। अगर बारिश ने मैच में बाधा न डाली तो सचिन तेंदुलकर के पास लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान दो पारियां होंगी अपना सौवां शतक पूरा करने के लिए।
अब सचिन के साथ उनका शतक पूरा करने के लिए उनके प्रशंसकों के अलावा उनके शतक पर दांव लगा चुके सट्टेबाजों की भी दुआएं होंगी। अब यह समय ही बताएगा कि क्या सट्टेबाजों की दुआएं सचिन के काम आती हैं या उनके प्रशंसकों की। सचिन अगर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अपना सौवां शतक पूरा करते है तो यह न सिर्फ उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर होगी बल्कि सट्टेबाजों की भी इससे जेबें गर्म होंगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, July 22, 2011, 15:53 [IST]
Other articles published on
Jul 22, 2011