Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टिम पेन के मामले पर CA से खुश नहीं डेविड वार्नर की पत्नी, डबल स्टैंडर्ड अपनाता है बोर्ड

नई दिल्लीः डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिश वार्नर ने इस बात पर चिंता जताई है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टिम पेन का आपत्तिजनक चैट करने का मामला कैसे हैंडल किया है। ये मामला क्रिकेट बिरादरी में छा चुका है और तब से इस मामले पर कई चीजें हो चुकी हैं। पेन ने चार साल पहले एक महिला सहकर्मी के साथ चैट पर कुछ निजी बातें की थी। मामला ज्यादा गंभीर नहीं था क्योंकि किसी तरह की जोर जबरदस्ती वाली बात नहीं थी पर कुछ दिनों पहले ही यह चैट सार्वजनिक हो गई जिसके बाद टिम पेन को ना केवल कप्तानी छोड़नी पड़ी बल्कि उन्हें अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक भी लेना पड़ा है।

हालांकि इसके लिए पेन को किसी ने जबरदस्ती रोका नहीं है लेकिन उन्होंने सब फैसले खुद की मर्जी से लिए। पेन ने कप्तानी छोड़ने से लेकर सब खुद किया क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ नियम नहीं तोड़ा था जिसके लिए उनको क्रिकेट से बैन किया जाए। इस बात से वार्नर की पत्नी को थोड़ी आपत्ति है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेटरों के लिए डबल स्टैंडर्ड अपना रखे हैं।

कैंडिश ने 2जीबी रेडियो से बात करते हुए कहा कि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के लिए यह सही नहीं है कि वो एक महिला को ऐसे मैसेज भेजे लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए यह करना कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। एक ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट की पत्नी के नाते यह थोड़ा चिंतित करने वाला मामला है और ये मुझे चिंतित कर रहा है।

पेन को लेकर भी एशेज में उसी तरह का माहौल बनना शुरू हो जाता जैसे वार्नर और स्मिथ को लेकर हुआ था। वार्नर और स्मिथ की इंग्लिश फैंस ने जमकर हूटिंग की थी। ये तब की बात है जब दोनों दिग्गज 2019 में एशेज के लिए वापस लौटे थे। इन दोनों पर 2018 में केपटाउन टेस्ट मैच के बाद एक साल का बैन लगा था। तब बॉल टेंपरिंग कांड हुआ था।

कैंडिस ने कहा है कि उनके पति ने फैंस की बुरे बर्ताव को एक मोटिवेशन के तौर पर इस्तेमाल किया था जिससे वे पलटकर वापसी कर सके। अगर टिम पेन एशेज खेलते तो वे किस तरह से ये प्रैशर हैंडल करते, इस बारे में बात करते हुए कैंडिश कहती हैं कि, मुझे नहीं पता कि टिम पेन कैसे ये दबाव झेलेंगे, या फिर किस तरह से उनको ये हैंडल करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि डेविड ने इस चीजों को कैसे देखा था, वे क्लियर थे अगर लोग उन पर टोंट मारते है, तो वे उनकी परफॉरमेंस को लेकर चिंतित हैं। इसलिए डेविड ने इस चीजों को एक ईधन की तरह से इस्तेमाल किया। आप इन चीजों को इसी तरह से लेते हैं। ये लोगों को प्रभावित करता है।

कंगारू टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गाबा में अपनी शुरुआत करने जा रही है और यह 8 दिसंबर को होगा।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 16:18 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+