For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वार्नर ने 'पक्का लोकल' गाने पर डांस कर साउथ इंडियन सुपरस्टार को विश किया बर्थडे- VIDEO

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर एक ऐसे टिक-टॉक स्टार के तौर पर उभरे हैं जो तेलुगु फिल्म उद्योग को काफी पसंद आ रहा है। उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी हैदराबाद से ही और वे लॉकडाउन में लगातार शानदार डांस वीडियो के जरिए छाए हुए है।

महामारी के दौरान, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ने ऐप पर वीडियो की एक सीरीज के साथ सभी का मनोरंजन किया है, जिसमें कई साउथ इंडियन गीत पर वे पत्नी के साथ थिरके हैं।

अब, तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर, क्रिकेटर अपनी पत्नी कैंडिस वार्नर के साथ, उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक पर अभिनेता के कदमों को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं- 'जनाथा गैराज से पक्का लोकल!'

PCB में कलह, मोहम्मद आमिर और हसन अली ने छोड़ा कोच मिस्बाह का WhatsApp ग्रुप
जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल अभिनीत पक्का लोकल गीत को 61 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। ऐसे में जब वार्नर ने इसको दोहराया यह और भी मजेदार हो गया।

वार्नर ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और लिखा, "आपका दिन मंगलमय हो। हमने कोशिश की, लेकिन वाह डांस वाकई तेज है, "और वीडियो में अपनी पत्नी को भी टैग किया।

बता दें कि जूनियर एनटीआर बाहुबली फेम एस.राजामौली के साथ आरआरआर फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके फैंस बेसब्री से इसके पहले टीजर का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्रम एक पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो साउथ फिल्म के फेमस अभिनेता महेश बाबू के डॉयलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। डॉयलॉग बोलते समय उनकी प्रतिक्रिया बेहद जबरदस्त है। दरअसल डेविड वार्नर तेलगु फिल्म पोकिरी का डॉयलॉग बोलते नजर रहे हैं।

जैसे ही डेविड वॉर्नर ने ये वीडियो शेयर किया तो फैंस उनके इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। एक फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि गुरु जी आप महान हो, आपके टॉलीवुड में एंट्री करने का इंतजार कर रहा हूं। तो दूसरे फैंस ने लिखा इसी वजह से मैं डेविड वॉर्नर को मैं पसंद करता हूं। कई फैंस को भले ही ये डॉयलॉग समझ में नहीं आया हो लेकिन उनके इस ऐक्टिंग पर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं और इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

Story first published: Wednesday, May 20, 2020, 16:07 [IST]
Other articles published on May 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+