
अब वह दोबारा कभी टू पीस बिकिनी नहीं पहनेंगी
दरअसल डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस फैलजन ने नए साल के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह अब वह दोबारा कभी टू पीस बिकिनी नहीं पहनेंगी।

अपना फिगर देख बिकिनी पहनने से डर लगता है
बता दें कि वार्नर की पत्नी कैंडिस फैलजन एक सुपर मॉडल हैं। उनकी खूबसूरती के दीवानों की अच्छी खासी फेहरिस्त है। लेकिन अब कैंडिस ने कहा है कि अब उन्हें अपना फिगर देख बिकिनी पहनने से डर लगता है।

डेविड वॉर्नर ने 2015 में कैंडिस फैलजन से शादी की
डेविड वॉर्नर ने 2015 में कैंडिस फैलजन से शादी की थी। इस दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम इवी तो छोटी का है इंडी रे। इन्हीं बेटियों के चलते कैंडिस ने बिकिनी से तौबा कर लिया है। कैंडिस शादी से पहले ऑस्ट्रेलियन रग्बी प्लेयर मैट हैनजैक, जर्मन फुटबॉलर ब्रैट अनास्टा, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉलर डेविड कार्नी, मार्कस बेगडेटिस और मैट पूल को कैंडिस डेट कर चुकी हैं।

अब से मैं बिकिनी नहीं पहनूंगी
नए साल के अवसर पर एक इवेंट के दौरान ऑस्ट्रेलियाइ मीडिया ने वार्नर की पत्नी से पूछा कि आपका न्यू इयर रेजॉल्यूशन क्या है। इस सवाल पर कैंडिस ने कहा "मैं इस तरह के रेजॉल्यूशन्स में विश्वास नहीं रखती। हालांकि कैंडिस ने ये भी कहा कि अब से मैं बिकिनी नहीं पहनूंगी। अब मैं दो बच्चों की मां बन चुकी हूं। मेरा शरीर भी अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले था। मुझे इस बात को स्वीकार भी करना चाहिए। इसिलिए मैंने फैसला किया है कि अब मैं कभी टू पीस बिकिनी में नहीं दिखूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications
