For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'छोटा दाउद' ने दी धोनी को धमकी

By Staff
नई दिल्ली, 2 जनवरी: अपनी छुट्टियां बिताने के लिए घर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सुरक्षा के घेरे में हैं। उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

धमकी भरा दूसरा पत्र भेजने वाले व्‍यक्ति ने अपना नाम छोटा दाउद बताया है और दावा किया है कि उसके पास एके- 47 राइफल और चेकोस्लोवाकिया में निर्मित एक पिस्तौल है, लिहाजा उसकी धमकी को नजरअंदाज न करें। जितनी जल्दी हो सके 50 लाख रुपये नियत स्थान पर भिजवा दिए जाएं।

धमकी भरा दूसरा पत्र धोनी के पिता पान सिंह को मिला। पत्र में कहा गया है, कि पहला पत्र मिलने के बाद भी 50 लाख रुपए की रकम नहीं पहुंची। इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। यह दुश्मनी बहुत महंगी पड़ेगी।

अपना परिचय 'उड़ीसा, बंगाल, बिहार, झारखंड का मोस्टवांटेड-छोटा दाउद डोरंडा हाथीखाना' के नाम से देने वाले इस व्‍यक्ति ने पत्र में लिखा है, 'आप पता लगा लीजियेगा रांची के ही ठेकेदार रंजनसिंह ने मुझे रंगदारी टैक्स देने से
इंकार किया था, तो मेरे आदमियों ने उसे एसएसपी के गेट के सामने गोली मारी थी लेकिन वह बच गया था।

यह अलग बात है कि उसका मामा मारा गया था। मैं अपना परिचय ज्यादा नहीं देना चाहता हूं। आप मुझसे संबंध रखेंगे, तो आपको बहुत सहायता मिलेगी। पुरुलिया में गिराए गए हथियार मेरे पास हैं। इसमें एके-47 राइफल और

चेकोस्लोवाकिया में बने पिस्तौल हैं। आप 50 लाख रुपए डोरंडा थाना के अंतर्गत मनी टोला के पास नीम चौक (भारत फर्नीचर) भिजवा दें। वहां पर हर समय मेरे आदमी उपस्थित रहते हैं।'

पत्र में कहा गया है कि रंगदारी नहीं दे सकते तो रांची छोड़ दें, वरना पूरे परिवार को आत्मघाती हमला करके मार देंगे। धोनी के परिवार को धमकी दी गई है क‍ि यह पत्र प्रशासन तक नहीं पहुंचना चाहिये वरना परिणाम बुरा होगा।

चुपचाप 50 लाख रुपये मनीटोला नीम चौक के दुकान का शटर उठाकर बैग रख दें। पत्र लिखने वाले ने कहा है कि वो तसलीम डोरंडा क्षेत्र में है। रंगदारी लेने के बाद विदेश चला जायेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+