Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज, कैफ, बद्रीनाथ को कप्तानी

मुंबई, 12 अक्‍तूबर: उत्‍तर प्रदेश के दिग्‍गज बल्‍लेबाज मोहम्‍मद कैफ, पंजाब के शेर युवराज सिंह और थोड़े ही समय में लोगों के दिलों पर छा जाने वाले सुब्रामणियम बद्रीनाथ जल्‍द ही मैदान पर अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्‍व करते दिखेंगे। मौका होगा चैलेंजर्स ट्रॉफी का।

चयनकर्ताओं ने इस साल की एनकेपी साल्वे चैल्वे चैलेंजर ट्राफी के लिए युवराज, कैफ और बद्रीनाथ को इसमें खेलने वाली तीन टीमों-इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड का कप्तान नियुक्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष 23 से 26 अक्टूबर तक कटक में होगा।

टीमें इस प्रकार हैं :

इंडिया रेड -एस. बद्रीनाथ (कप्तान), एम. विजय, एफ. फजल, मनोज तिवारी, रोहित शर्मा, जयदेव शाह, अभिषेक नायर, वृद्धिमान साहा, प्रवीन कुमार, ए. बालाजी, पीयूष चावला, विनय कुमार, मोनीश परार और पार्थिव पटेल।

इंडिया ग्रीन -मोहम्मद कैफ (कप्तान), शिखर धवन, नमन ओझा, सुरेश रैना, चितेश्वर पुजारा, सौरव तिवारी, यूसुफ पठान, लक्ष्मीरत्न शुक्ल, मनप्रीत गोनी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रज्ञान ओझा, रजत भाटिया, अभिनव कुमार और पंकज सिंह।

इंडिया ब्लू-युवराज सिंह (कप्तान), अंजिक्य रेहाने, रॉबिन उथप्पा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रवींद्र सिंह, इरफान पठान, योगेश ताकावाले, अशोक ढिंढा, प्रदीप गवान, अमित मिश्र, अर्जुन यादव, सिद्धार्थ त्रिवेदी और आर. अश्विन।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+