Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी विश्व कप में आठवें स्थान रहा भारत

नई दिल्ली। तमाम जद्दोजहद के बाद भी भारतीय हॉकी टीम विश्‍व कप के अंतिम मैच में भी इज्‍जत नहीं बचा पाई। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत को अर्जेंटीना के खिलाफ करारी शिकस्‍त मिली। इस शिकस्‍त के साथ भारतीय टीम विश्‍व कप में आठवें स्‍थान पर रहते हुए अभियान समाप्‍त किया।

सातवें और आठवें स्थान के लिए खेले गए प्ले-ऑफ मुकाबले में मेजबान भारत लातिन अमेरिकी टीम अर्जेटीना से 2-4 के अंतर से हार गया। इस तरह अर्जेटीना ने हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप में सातवां स्थान हासिल किया जबकि भारत को आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

अर्जेंटीना के लिए थॉमस अर्गेटीनो (28वें), लुकास विला (43वें और 45वें) और फाकुंदो कालियोनी (46वें) मिनट में गोल किया जबकि भारत के लिए संदीप सिंह ने दो गोल दागे। संदीप ने पहला गोल 43वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए किया जबकि दूसरा गोल उन्होंने 49वें मिनट में किया। यह फील्ड गोल था। इस तरह पूल दौर में एक जीत और एक ड्रा खेलने वाली भारतीय टीम के लिए इस विश्व कप के सफर का अंत हुआ। वैसे यह सफर पिछले विश्व कप की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा क्योंकि 2006 में उसे 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा था।

पढ़ें- हॉकी विश्‍व कप की अन्‍य खबरें

मैच के बाद भारतीय कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि आठवां स्थान पाने के बाद निश्चित तौर पर वह खुश नहीं हैं। राजपाल के मुताबिक इस टूर्नामेंट में उनकी टीम के लिए जीत जरूरी थी लेकिन वह सिर्फ एक जीत ही हासिल कर सकी। राजपाल ने कहा, "हमने एक जीत हासिल की। वह पाकिस्तान के खिलाफ था लेकिन रक्षापंक्ति की कमजोरी की वजह से हम आगे के मैच हार गए। जहां तक अर्जेटीना के खिलाफ हुए मैच की बात है तो पहले हॉफ में एक गोल से पिछड़ना हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। हमने कई मौके गंवाए। यही मुख्य रूप से हमारी हार का कारण बना।"

भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का असर शुक्रवार को दर्शकों पर भी दिखा। मैच के बाद जब कप्तान राजपाल और वरिष्ठ खिलाड़ी प्रभजोत सिंह दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए 'मिक्स एरिया' (वह क्षेत्र जहां खिलाड़ी और मीडिया के लोग मिलते हैं) की ओर बढ़ रहे थे तभी दर्शकों के एक समूह ने प्रभजोत की ओर 'मिडिल फिंगर' दिखाकर अभद्र इशारा किया।

इससे प्रभजोत नाराज हो गए और दर्शकों को अनापशनाप कहने लगे। उनके खराब प्रदर्शन से गुस्साए दर्शकों ने प्रभजोत के साथ गाली-गलौच की। इस पर प्रभजोत भी दर्शकों के साथ गाली-गलौच करने लगे। साथ में खड़े राजपाल ने प्रभजोत के साथ-साथ दर्शकों को भी रोकने की कोशिश की। अंतत: वह प्रभजोत को दर्शकों से दूर ले जाने में सफल रहे। दर्शक काफी देर तक 'प्रभजोत हाय-हाय' का नारा लगाते रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+