Day Night Test: ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से खेलने को लेकर विराट ने रखी शर्त, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना पहला ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने वाली भारतीय टीम के लिये यह साल 2019 का आखिरी टेस्ट मैच है। बांग्लादेश के बाद भारत को दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है लेकिन उस दौरान कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला जाएगा। नए साल में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से बात की।
और पढ़ें: IND vs WI: शिखर-भुवनेश्वर को भारी पड़ सकता है आराम, टीम से रिप्लेस कर सकते हैं यह 4 खिलाड़ी
इस दौरान कप्तान विराट कोहली से एक पत्रकार ने सवाल किया कि अगर आगामी वर्षों में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना हुआ तो क्या वो इसके लिये तैयार हैं।
इसका जवाब देते हुए कप्तान कोहली ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट प्रारूप में टेस्ट खेलने को तैयार है लेकिन उसके लिये उनकी एक शर्त है। मैच से पहले टीम को एक अभ्यास मैच खेलने को मिलना चाहिये।
और पढ़ें: 2nd Test: सौरव गांगुली से अलग है इन खिलाड़ियों की राय, कहा- डे-नाइट होने से नहीं बढ़ेंगे दर्शक

विराट ने बताया पहले ऑस्ट्रेलिया में खेलने से क्यूं किया था इंकार
उन्होंने कहा,' हम तैयार हैं, बस इससे पहले एक अभ्यास मैच रखना होगा।'
गौरतलब है कि साल 2017-18 में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था उस वक्त क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रस्तावित डे-नाइट मैच को बीसीसीआई ने खेलने से इंकार कर दिया था।
विराट कोहली ने पिछली बार की बात करते हुए कहा कि उस वक्त मैच न खेलने का कारण टीम को अनुकूल परिस्थितियों में अभ्यास मैच का नही मिलना था।

अचानक से आप गेंद का रंग बदलकर खेलने की बात नहीं कर सकते
उन्होंने कहा ,‘हम पिंक बॉल से क्रिकेट खेलना चाहते थे और अब ऐसा हो रहा है। एक बड़े दौरे के बीच में आप अचानक से पिंक बॉल से खेलने का प्रस्ताव नहीं रख सकते। खास तौर से तब जब हमनें एक फर्स्ट क्लास मैच भी पिंक बॉल से न खेला हो। आप दो दिन पहले अचानक नहीं कह सकते कि पिंक बॉल से खेलना है। इसके लिये तैयारी चाहिये होती है । एक बार आदत बन जाने पर कोई दिक्कत नहीं है।'
अपने इरादे पर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिये काफी लंबे समय से बात चल रही थी, कुछ भी अचानक नहीं हुआ है।

भारत और विदेश में खेलने पर बस ओस का है फर्क
विराट ने कहा ,‘ अब हम अपने देश में पिंक बॉल से खेलना शुरू कर रहे हैं, इस मैच के अनुभव के बाद ही हम यह समझ सकते हैं कि किसी अहम टेस्ट सीरीज में हम इसे खेल सकते हैं या नहीं।
मैच में ओस की भूमिका पर विराट ने कहा,' दिन का तीसरा या चाय के बाद वाले सेशन में हमें ओस देखने को मिल सकती है। ऐसे में हमें उसी समय यह देखना होगा कि हम इससे कैसे निपट सकते हैं। अपने और दूसरे देश के बीच डे-नाइट टेस्ट खेलने पर सिर्फ यही फर्क है। घर में खेलते हुए ज्यादा सटीक फैसले लेने की जरूरत पड़ेगी।
विराट कोहली ने डे-नाइट टेस्ट मैच की तैयारियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोलकाता में जिस तरह का माहौल है वह मुझे 2016 टी20 में हुए भारत-पाकिस्तान मैच की याद दिलाता है। आखिरी बार इतना उत्साह तभी देखने को मिला था जब सभी दिग्गज लोग मैच देखने आये थे और उन्हें सम्मानित किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
