Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : जब लॉर्ड्स के बोर्ड पर रहाणे ने देखा अपना नाम, हुए भावुक

इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम मस्ती के साथ प्रक्टिस भी कर रही है। इसी क्रम में क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर पहुंचे भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे उस समय भावुक हो गए उन्होंने अपना नाम वहां लिखा देखा।

दरअसल लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेलना और वहां रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम रिकॉर्ड बोर्ड पर लिखवाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। आपको बता दें कि लॉर्ड्स के रिकॉर्ड बोर्ड पर अजिंक्य रहाणे का नाम दर्ज है और इसे देखकर वे भावुक हो गए।

दरअसल लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के सम्मान बोर्ड पर उन खिलाड़ियों का नाम लिखा जाता है, जिन्होंने इस मैदान पर शतक जड़ा हो या एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हों।

ज्ञात हो कि अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर वर्ष 2014 में हुई टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। जिसकी बदौलत भारत ने इस मैच में जीत हासिल की थी। शतक बनाने के बाद रहाणे का नाम लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड पर दर्ज हो गया। बोर्ड पर अपना नाम देखकर रहाणे ने कहा, ''मेरी पहली प्रतिक्रिया बोर्ड पर अपना नाम देखना था।" रहाणे ने कहा कि बोर्ड पर राहुल भाई, दिलीप वेंगस्कर और कई लीजेंड खिलाड़ियों के साथ अपना नाम देखकर काफी खुशी हुई।

आपको बता दें कि भारत का पहला मुकबला 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ है। रहाणे के मुताबिक इंग्लैंड का माहौल काफी अच्छा है। रहाणे ने कहा कि हम फिर से खिताब जीतर अपने ट्रॉफी अपने पास रखना चाहते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+