इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई टीम इंडिया की 5 खास बातें
मुंबई। आज इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली इस टीम में केएल राहुल, शिखर धवन और रोहित शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है जबकि गंभीर, ईशांत शर्मा , हार्दिक पांड्या, करुण नायर और जयंत यादव को शामिल किया गया है।
मालूम हो ये टीम पहले दो टेस्ट के लिए चुनी गई है, आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट राजकोट में 9-13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 17-12 नवंबर के बीच विशाखापट्टनम में होगा।
आईये जानते हैं इस टीम के बारे में खास बातें तस्वीरों के जरिए...

रोहित शर्मा OUT
हालांकि रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की वजह उनका चोटिल होना बताया गया है लेकिन सच तो ये है कि पिछले काफी वक्त से रोहित के टेस्ट टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े हो रहे थे क्योंकि पिछले कई टेस्ट मैचों में रोहित का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसलिए आज चयनकर्ताओं ने टफ एक्शन लेते हुए चोट के बहाने ही सही उन्हें टीम से बाहर कर दिया है।

गौतम गंभीर
केएल राहुल के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर की वापसी टीम इंडिया में दो साल बाद हुई थी। हालांकि कोलकाता टेस्ट में उन्हें शिखर धवन के कारण जगह मिली नहीं थी लेकिन इंदौर टेस्ट में गंभीर ने शानदार अर्धशतक की पारी खेली थी इसलिए उनके सेलेक्शन की उम्मीद उनके चाहने वालों को थी, जो कि पूरी भी हो गई।

ईशांत शर्मा
फास्ट बॉलर इशांत शर्मा की वापसी हुई है जो कि चिकनगुनिया के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। ईशांत शर्मा से टीम इंडिया और कप्तान विराट को काफी उम्मीदें हैं, देखते हैं वो उनकी आशाओं पर खरे उतरते हैं कि नहीं।

हार्दिक पांड्या
पहली बार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे डेब्यू भी किया था। अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लेकर वो मैन ऑफ द मैच रहे थे।

जयंत यादव और करुण यादव
जयंत यादव और करुण यादव टेस्ट में मौका दिया गया है।यादव और नायर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications