Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीसंत फिर फंसे मुसीबत में

मुंबई,19 जूनः क्रिकेट बोर्ड ने दो दिन पहले बंगलूर के एक होटल में स्टाफ से झगड़ने वाले तुनकमिजाज तेज गेंदबाज एस श्रीसंत से उस घटना का ब्यौरा मांगा है। श्रीसंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई के शिविर में भाग लेने के लिये उस होटल में रूके थे।

बीसीसीआई के सीएओ रत्नाकर शेट्टी ने आज कहा हमने होटल प्रबंधन और श्रीसंत को पत्र लिखकर तफ्सील से जानकारी मांगी है कि उस दिन क्या हुआ था। वह शिविर के दौरान उस होटल में रूका था और हमने उसका कमरा बुक कराया था। अखबारों में इस घटना के बारे में पढने के बाद हम जानना चाहते हैं कि आखिर हुआ क्या था।

होटल सूत्रों के अनुसार श्रीसंत की होटल के स्टाफ से बहस हो गई थी और उन्होंने कमरे के एयर कंडीशनर से काफी आवाज आने की शिकायत करके काफी हंगामा खड़ा किया था।

सूत्रों ने कहा कि श्रीसंत होटल स्टाफ पर जमकर बरसे। स्टाफ ने उनसे आधे घंटे सब्र करने के लिये कहा। लेकिन वह तड़के ही अपना कमरा बदलना चाहते थे और उस समय कोई कमरा उपलब्ध नहीं था। श्रीसंत के कुछ दोस्त भी होटल स्टाफ से उलझ गए।

इससे पहले भी श्रीसंत आईपीएल में हरभजन सिंह के साथ थप्पड़ कांड के कारण सुर्खियों में थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+