For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपनी एक फोटो पर बेटी सना के हाथों ट्रोल हुए गांगुली, फिर दिया वैसा ही मजेदार जवाब



नई दिल्ली: कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और बांग्लादेश के बीच डे-नाइट टेस्ट बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के लिए एक महत्वपूर्ण मौका था। पूर्व भारतीय कप्तान ने मैच को एक बड़े इवेंट में बदल दिया जिसके चलते बीसीसीआई ने विशेषज्ञों और प्रशंसकों से समान रूप से तारीफ बटोरी है । भारत द्वारा एक पारी और 46 रन से मैच जीतने के बाद, गांगुली ने पोस्ट-मैच अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
दादा की फोटो पर बेटी ने कर दिया ट्रोल-

दादा की फोटो पर बेटी ने कर दिया ट्रोल-

इस तस्वीर ने यूजर्स के साथ गांगुली की बेटी सना गांगुली का भी ध्यान खींचा जिसके चलते पिता-बेटी के बीच कुछ मजेदार बातें हुई जो इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। दरअसल गांगुली ने जो पोस्ट की है उसमें वे गंभीर मुद्रा में खड़े होकर एक तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर पर सना ने चुटकी लेते हुए पूछा, "ऐसा क्या है जो आप पसंद नहीं कर रहे हैं?" गौरतलब है कि डे-नाइट टेस्ट के बाद सौरव गांगुली और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने मिलकर विराट कोहली को विजेता ट्रॉफी प्रदान की थी।

पिता-बेटी ने की एक दूसरे की टांग-खिंचाई

पिता-बेटी ने की एक दूसरे की टांग-खिंचाई

सना के इस कमेंट पर गांगुली ने भी बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि वे इसलिए ऐसे खड़े हैं क्योंकि सना अपने पिता की बात ज्यादा नहीं मानती है और आज्ञाकारी बेटी नहीं है। गांगुली ने कहा, "ये इस कारण हैं क्योंकि तुम कहना नहीं मानती हो।" यह बात यहीं पर खत्म नहीं हुई बल्कि सना जवाब देने के लिए और भी तेज निकली और उसने लिखा, "ये मैं आपसे ही सीख रही हूं।" इसके बाद दादा ने चुप ही रहना बेहतर समझा। हालांकि ये पोस्ट अब काफी चर्चित हो गई है।

दिल्ली के रणजी ट्रॉफी कैंप के 30 संभावितों में जुड़ा कोहली, धवन जैसे खिलाड़ियों का नाम

भारत ने जीता था शान से मैच-

भारत ने जीता था शान से मैच-

भारत ने बांग्लादेश को रविवार को सीरीज़ स्वीप पूरा करने के लिए डे / नाइट टेस्ट में एक पारी और 46 रन से हराया। दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के 103 रनों पर आउट होने के बाद, भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 347 रन पर घोषित की। दूसरी पारी में मेहमानों को मैच बचाने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करनी थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। भारत ने ऐतिहासिक मैच में जीत दर्ज करने के लिए 195 रनों बांग्लादेश को ऑल-आउट किया। शनिवार को रिटायर होने वाले महमूदुल्लाह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। भारत ने पहले इंदौर में एक पारी और 130 रन से पहला टेस्ट जीता था।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 9:13 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+