For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डे-नाइट टेस्ट के लिए कोलकाता में सबसे पहले उपस्थिति दर्ज कराएंगे कोहली-रहाणे

कोलकाता, 19 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ पहला टेस्ट केवल तीन दिन में ही समाप्त कर दिया था। उसके बाद बचे हुए दो दिनों में टीम ने वहीं रहकर दुधिया रोशनी के नीचे गुलाबी गेंद से प्रैक्टिस की थी। अब टीम के खिलाड़ी कोलकाता में पहुंचेंगे और कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार (19 नवंबर) को सुबह सबसे पहले कोलकाता आएंगे जहां भारत का पहला दिन / रात टेस्ट 22 नवंबर से शुरू होगा।

यह जोड़ी मंगलवार सुबह पहुंच जाएगी जबकि टीम के बाकी सदस्य बैच में अलग-अलग पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी स्थानीय टीम के मैनेजर सम्राट भौमिक ने पीटीआई को दी। टीमों के आगमन का कार्यक्रम देते हुए उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बुधवार (20 नवंबर) को टीम में शामिल होने वाले आखिरी खिलाड़ी होंगे।

उन्होंने कहा, "ईशांत शर्मा के मंगलवार रात आने की उम्मीद है, जबकि पूरी बांग्लादेशी के साथ टीम के अन्य सदस्यों का एक साथ पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर में है, "उन्होंने कहा। हालांकि मंगलवार (19 नवंबर) के लिए कोई निर्धारित अभ्यास नहीं है। उन्होंने कहा, "लेकिन आप कभी नहीं जानते कि कप्तान स्टेडियम के बारे में क्या पता करना चाहता है, इसलिए वह शायद यहां मुआयना करने उतर जाए या फिर अभ्यास करें।"

बता दें कि भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 130 रनों से पीटकर दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। अब दोनों टीमों को कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट खेलना है जो कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस टेस्ट के साथ ही भारत और बांग्लदेश की टीमें पहली बार अपने क्रिकेट इतिहास का डे-नाइट मैच खेलेंगी। जबकि यह ऐसा पहले डे-नाइट टेस्ट होगा जो गुलाबी एसजी गेंद से खेला जाएगा। इससे पहले सभी डे-नाइट टेस्ट कुकाबुरा या फिर ड्यूक गेंद से खेले गए हैं।

Story first published: Tuesday, November 19, 2019, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+