चैंपियंस ट्रॉफी में हर एक बल्लेबाज के बैट पर लगाई गई एक खास चिप, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी का सफर 1 जून से शुरु हो चुका है, कड़ी सुरक्षा और रोमांच के बीच खेली जा रही इस सीरीज में हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग भी जबरदस्त हो रहा है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस वक्त इस सीरीज में जितने बल्लेबाज खेल रहे हैं उन सभी के बल्ले में एक खास तरह की चिप लगी हुई है। अब आप पूछेंगे कि क्यों, तो सुनिए इसके पीछे एक खास वजह है।
दरअसल इस बार ड्रोन कैमरों के जरिए स्टेडियम में निगरानी और बल्ले में माइक्रोचिप का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसा पहली बार है जब चैंपियंस ट्रॉफी में इस तरीके के बल्लों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तरह के बैट का प्रयोग अभी तक सिर्फ बेसबॉल में ही होता था।
पिच की रिपोर्ट और निगरानी के लिए कैमरे
इसके पीछे का मकसद बल्ले के जरिये बल्लेबाजों का डाटा रिकार्ड करना है। इसके साथ ही बल्लेबाजों की मूवमेंट, शॉट का तरीका और पिच की रिपोर्ट और उसे समझने के अलावा ग्राउंड पर बारीकी से नजर रखने के लिए भी किया जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
