For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: अम्बाती रायडू ने पकड़ा सनसनीखेज कैच, 37 की उम्र में इस फील्डिंग का वीडियो वायरल

DC vs CSK, Ambati Rayudu Catch: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 77 रनों से हरा दिया और प्लेऑफ़ में पहुंच गई। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने धमाका किया था। चेन्नई की टीम से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। (Photo: IPL Twitter)

चेन्नई की फील्डिंग के दौरान अम्ताबी रायडू ने एक सनसनीखेज कैच पकड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कैच कर उन्होंने वापस पवेलियन भेज दिया। रायडू ने अपना पूरा जोर लगा दिया और गेंद तक पहुंचने में भी सफल रहे।

तुषार देशपांडे की गेंद को शॉ ने मिडऑफ़ की तरफ हवा में खेल दिखा था। वहां रायडू खड़े थे और उन्होंने हवा में उछलते हुए कैच पकड़ लिया और जमीन पर गिर गए। रायडू की उम्र 37 साल है और इस पड़ाव पर भी उन्होंने फील्डिंग में अपना सौ फीसदी देते हुए हैरान करने वाला कैच पकड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

GT और SRH से रियान पराग ने मांगी मदद, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

चेन्नई सुपर किंग्स के 223 रनों के जवाब में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम खराब शुरुआत से वापसी करने में नाकाम रही। हालांकि कप्तान डेविड वॉर्नर एक छोर पर खड़े रहे लेकिन अन्य खिलाड़ी आउट होते चले गए। वॉर्नर ने 86 रनों की शानदार पारी खेली और दिल्ली ने 9 विकेट पर 146 रन बनाये।

चेन्नई की टीम जीत दर्ज करने के साथ ही प्लेऑफ़ का सफर तय करने में सफल रही। इससे पहले गुजरात ने भी टॉप चार में जगह हासिल की थी। चेन्नई 17 अंकों के साथ दूसरे नम्बर पर है। गुजरात की टीम के पास 18 अंक है। अब दो स्पॉट और बचे हुए हैं।

Story first published: Saturday, May 20, 2023, 19:45 [IST]
Other articles published on May 20, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+