For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Dream 11 में इनाम जीतने के लिये दिल्ली-चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 33वां मैच आज शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक दूसरे के सामने खेलने उतर रही हैं। जहां दिल्ली की टीम ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत हासिल की थी तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने भी पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

सीएसके के लिये धोनी ने पिछले मैच में शानदार वापसी करते हुए जबरदस्त रणनीति बनाई और हर प्लानिंग उनकी कारगर साबित हुई, फिर चाहे वो सैम करन से ओपनिंग की बात हो या फिर गेंदबाजी में 7 बॉलर्स का इस्तेमाल करने की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये चोट इस मैच में समस्या बनने वाली हैं, जिसके चलते श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीदों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

और पढ़ें: वकार यूनिस ने दी पाकिस्तान क्रिकेट को वार्निंग, गिनाये बायो-बबल के नुकसान

ऐसे में फैन्स को एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई से मिली करारी हार के बाद बोले केकेआर के नये कप्तान, उन्हें रोकना मुश्किल था

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), एन जगदीशन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।

ऐसी रखें अपनी ड्रीम 11 की टीम-

विकेटकीपर- एमएस धोनी(9.0)

बल्लेबाज- पृथ्वी शॉ (9.0), शिखर धवन (9.5), फाफ डुप्लेसिस (10.0), अंबति रायडु (9.0), शेन वाटसन (9.0)

ऑलराउंडर- मार्कस स्टॉयनिस (9.0), सैम करन (9.0)

गेंदबाज- एनरिक नॉर्खिया (8.5),कगिसो रबाडा (9.5), दीपक चाहर (8.5)

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 18:11 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+