For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: 2 साल बाद दिल्ली ने चेन्नई को पहली बार हराया, 44 रनों से जीता मैच

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है, और दुबई के मैदान पर आज (शुक्रवार) को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें एक-दूसरे का सामना करने उतरी। मैदान पर टॉस जीतकर सीएसके की टीम ने दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं रनों का पीछा करते हुए सीएसके की टीम की रनों का पीछा कर पाने में एक बार फिर नाकाम साबित हुई।

और पढ़ें: IPL 2020: अनुष्का शर्मा के जवाब पर सुनील गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सोशल मीडिया ने बयान को तोड़ा

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 176 रनों का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर सिर्फ 131 रन ही बना सकी और दिल्ली की टीम ने इस मैच में 44 रनों से जीत हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लीग में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल की और प्वाइंटस टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आज के मैच में पहले पृथ्वी शॉ (64), शिखर धवन (35) की मदद से अच्छी शुरुआत की।

वहीं श्रेयस अय्यर ने 26 और ऋषभ पंत ने नाबाद 35 रन बनाकर पहली पारी में 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान पीयूष चावला ने 2 विकेट और सैम करन ने 1 विकेट हासिल किया। वहीं जब गेंदबाजी का मौका आया तो अक्षर पटेल ने शेन वॉटसन (14) को आउट किया।

और पढ़ें: CSK vs DC: एमएस धोनी ने अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर दिया जवाब, जानें क्या कहा

इसके बाद एनरिच नॉर्टजे ने मुरली विजय (10) को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। हालांकि बीच के ओवर्स में केदार जाधव (26) और फाफ डुप्लेसिस (43) ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन रनों की गति को बरकरार न रख पाने के वजह से आखिरी के 2 ओवर में 54 रनों की जरूरत हो गई। अंत में सीएसके की टीम निर्धारित ओवर्स में 7 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी।

Story first published: Saturday, September 26, 2020, 6:02 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+