For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ CSK की हार की महेंद्र सिंह धोनी ने बताई वजह

नई दिल्ली। आईपीएल का पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा था। आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। लेकिन पिछले सीजन के बाद इस सीजन की शुरुआत भी चेन्नई के लिए काफी निराशाजनक रही है। आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मैच के बाद कप्तान धोनी ने हार की वजह खराब गेंदबाजी को बताया है।

मैच के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। हमारे गेंदबाज अपेजक्षा के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर सके,हमने मैच में बेहद ढीली गेंदबाजी की। गेंदबाजों ने इससे सबक लिया है और आगे के मैच में बेहतर गेंदबाजी करेंगे। मैच में टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। धोनी ने कहा कि ओस पर बहुत कुछ निर्भर करता था, लिहाजा ओस को ध्यान में रखते हुए हम ज्यादा से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगाना चाहते थे।

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चेन्नई की टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर तो डूप्लेसिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि मोइन अली ने 36 और रैना ने 54 रन की पारी खेलकर टीम को संभाल। जिसके बाद रायुडू ने 23 और जडेजा ने 26 रन बनाए और अंतम में 15 गेंद पर 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर सैम करन ने चेन्नई का स्कोर 188 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई के 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और शिखर धवन व ऋषभ पंत ने पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़ डाले। दिल्ली की टीम ने मैच को 18.4 ओवर में ही जीत लिया।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 13:00 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+