For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK : श्रेयस अय्यर के खेलने पर सस्पेंस, धोनी करवा सकते हैं बड़े खिलाड़ी की वापसी

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का 34वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैदान शारजाह होगा जहां छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। दिल्ली 8 मैचों में 6 जीत चुकी है तो सीएसके की नजर चाैथी जीत के साथ प्लेऑफ की दाैड़ में बने रहने के लिए होगी। हालांकि सीजन में मजबूत दिख रही दिल्ली को कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना मैदान पर उतरना पड़ सकता है। अय्यर चोट के कारण मैच से बाहर हो सकते हैं।

राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ हुए मैच के दाैरान अय्यर कंधा चोटिल करवा बैठे थे। वह फिल्डिंग करते भी नजर नहीं आए थे। ऋषभ पंत पहले से ही चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं। अगर अय्यर भी टीम से बाहर रहते हैं तो जिम्मेदारी प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ और शिखर धवन पर ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे और मार्कस स्टोइनिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी।

वहीं सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में उस खिलाड़ी की वापसी करवा सकते हैं जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धोनी अनहोनी को होनी करने में माहिर है। बताैर कप्तान उनका हर दांव सटीक बैठा है। चाहे सैम कुरेन को ओपनर के रूप में उतारना हो या फिर सात गेंदबाजों का उपयोग करते हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कोटा शुरू में ही समाप्त कर देना। यहां तक कि लेग स्पिनर पीयूष चावला से केवल एक ओवर करवाया और रविंद्र जडेजा व कर्ण शर्मा पर अधिक भरोसा दिखाया। पूरी संभावना है कि शारजाह के लगातार धीमे होते विकेट पर चेन्नई फिर से तीन स्पिनरों के साथ उतरेगा। ऐसे में इस मुफीद पिच पर इमरान ताहिर को भी प्लेइंग इलेवन में माैका मिल सकता है।

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+