For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता को लगा बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं आंद्रे रसेल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल के दूसरे लेग में लगातार दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चेन्नई के खिलाप अबुधाबी के मैदान पर खेले गये तीसरे मैच में आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में सीएसके की टीम ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट पहले मैच में जीत हासिल कर ली है। इसके बाद केकेआर की टीम को बेहद अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शारजाह के मैदान पर खेलने के लिये उतरना है।

हालांकि इस अहम मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। सीएसके के खिलाफ मैच के 17वें ओवर में आंद्रे रसेल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गये ते, जिसके बाद वो मैदान पर लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे थे। 17वें ओवर में गेंद को पकड़ने के चक्कर में रसेल गिर गये, जिसके चलते उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है। इस चोट के बाद रसेल मैदान से बाहर चले गये और वापस नहीं लौट सके।

और पढ़ें: IPL 2021 में बिना कोई मैच खेले टूर्नामेंट से बाहर हुए कुलदीप यादव, जानें क्यों यूएई से भारत लौटे

रसेल ने इस दौरान 3 ओवर गेंदबाजी कर 28 रन दिये और ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट हासिल किया, हालांकि चोट लगने के बाद मैदान पर नहीं उतर सके। नतीजन प्रसिद्ध कृष्णा को 19वां ओवर कराना पड़ा और जडेजा ने इसी ओवर में 22 रन बटोर कर मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया।

केकेआर के मेंटॉर डेविड हसी ने आंद्रे रसेल की चोट को लेकर पुष्टि की है और फिलहाल मेडिकल स्टाफ उस पर नजर बनाये हुए हैं। हसी ने यह भी कहा कि फिलहाल यह कह पाना कठिन है कि वह अगले मैच के लिये उपलब्ध हो सकेंगे या नहीं।

और पढ़ें: IPL 2021: क्या हार की हैट्रिक के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचेगी मुंबई, जानें क्या है क्वालिफिकेशन के समीकरण

उन्होंने कहा,'दिल्ली के खिलाफ मैच में उनके खेल पाने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। रसेल ने आगे कहा कि उनके पैर में कुछ महसूस हुआ जहां पर हैमस्ट्रिंग होती है। हमारे पास सबसे बेहतरीन मेडिकल स्टाफ है और उम्मीद करते हैं कि कुछ गंभीर नहीं है, क्योंकि वह टीम के बहुत अहम सदस्य हैं। वह बल्ले, गेंद और फील्ड से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादा गंभीर चोट न हो और हम उन्हें उसी लय में वापस देखें जिसके लिये जानते हैं।'

Story first published: Monday, September 27, 2021, 20:56 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+