DC vs KXIP: अंडर19 के युवा स्टार रवि बिश्नोई को पंजाब ने कराया डेब्यू, जानें क्यों हैं इतने खास
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरी हैं। इस मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस साल नये कप्तान केएल राहुल के नेतृत्व में अपने सीजन का आगाज कर रही है। हालांकि अपने पहले ही मैच में केएल राहुल ने चौंकाते हुए कैरिबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की जगह उनके हमवतन निकोलस पूरन को शामिल करने का फैसला किया।
और पढ़ें: MI vs CSK: सैम करन ने IPL में किया ड्रीम डेब्यू, जीत के बाद जानें क्या बोले
इतना ही नहीं केएल राहुल ने इस मैच में अंडर 19 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को भी डेब्यू करने का मौका दिया है। रवि बिश्नोई ने इस साल साउथ अफ्रीका में खेले गये अंडर-19 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की थी और सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल कर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें: IPL 2020, DC vs KXIP: केएल राहुल ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी दिल्ली, कुछ ऐसी है Playing 11

2 करोड़ में पंजाब ने बिश्नोई को टीम से जोड़ा
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम रवि बिश्नोई को इस साल 2 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ने का काम किया है। रवि बिश्नोई के बास गेंदबाजी काफी सारी गेंदे हैं। वह सिर्फ लेग स्पिन डालने के बजाय गुगली और फ्लिपर्स फेंकना पसंद करते हैं। हालांकि पहले ही मैच में डेब्यू का मौका मिल पाना उनके लिये किसी सपने के सच होने से कम नहीं है क्योंकि टीम में मुरुगन अश्विन और जे सुचित भी शामिल थे।

स्मिथ का विकेट लेना चाहते हैं रवि बिश्नोई
हाल ही में रवि बिश्नोई ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह इस प्रतियोगिता में स्टीव स्मिथ का विकेट लेना चाहते हैं, हालांकि इस बात का तो उन्हें भी अंदाजा नहीं होगा कि उन्हें पहले ही मुकाबले में मौका मिल जायेगा। ऐसे में रवि बिश्नोई इस मौके को भुना कर टीम पर खास प्रभाव छोड़ना चाहेंगे।
रवि बिश्ननोई ने लिस्ट ए में अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5.63 के इकनोमी रेट से आठ विकेट हासिल किए हैं। वहीं उनके नाम 6 टी20 मैच भी हैं जिसमें उन्होंने छह विकेट लिए हैं।

ऐसा रहा है अब तक का सफर
गौरतलब है कि रवि बिश्नोई ने 2 साल पहले राजस्थान की ओर से खेलते हुए कूचबिहार ट्रॉफी में डेब्यू किया और 47 विकेट हासिल किये। इसके बाद उन्होंने वीनू मांकड ट्रॉफी के दौरान 22 विकेट चटकाये और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इसके बाद चयनकर्ताओं ने रवि बिश्नोई को इंडिया अंडर-19 ब्लू टीम में शामिल किया और उन्होंने चैलेंजर ट्रॉफी में खेले गये 3 मैचों में 6 विकेट हासिल किये और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई जहां पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में सात विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
