For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs MI: मुंबई के इस गेंदबाज के सामने पस्त हैं ऋषभ पंत, देखें कैसा है रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 25वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स के लिये यह सीजन अब तक काफी यादगार गुजरा है और उसने अपने अब तक के सीजन में खेले गये 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं मुंबई की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 में से 4 में जीत हासिल की है। इस दौरान दिल्ली और मुंबई के बीच जब भी मुकाबला हुआ है तो फैन्स को एक कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

और पढ़ें: महिला T-20 चैलेंज : BCCI ने घोषित की टीमें, 12 विदेशी खिलाड़ी किए शामिल

दिल्ली के लिये ऋषभ पंत ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है और अहम मौकों पर शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में टीम को एक बार फिर से ऋषभ पंत के बल्ले से रनों की बरसात देखने की उम्मीद होगी। हालांकि मुंबई इंडियंस के सिर्फ एक गेंदबाज के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है जो कि फैन्स को डराने के लिये काफी है।

और पढ़ें: IPL 2020: परिवार से दूर खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने दिया खास गिफ्ट, भावुक कर देगा Video

बुमराह के सामने फ्लॉप रहे हैं ऋषभ पंत

बुमराह के सामने फ्लॉप रहे हैं ऋषभ पंत

मुंबई इंडियंस के जिस गेंदबाज के खिलाफ ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा है वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह के खिलाफ ऋषभ पंत का आईपीएल में रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। पंत भी शायद इस बात से अंजान नहीं हैं इसीलिये उनके खिलाफ जब वह रन बनाने के दबाव में तेजी से खेलना शुरु करते हैं तो वह इस चक्कर में अपना विकेट गंवा देते हैं।

आईपीएल के आंकड़ों की बात करें तो ऋषभ पंत ने जसप्रीत बुमराह की 25 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 26 रन बनाये हैं और इस दौरान 4 बार अपना विकेट गंवाया है। इसका मतलब है कि दिल्ली और मुंबई के मुकाबले के बीच पंत और बुमराह का एक मिनी मैच भी देखने को मिलेगा।

फॉर्म में लौट आये हैं जसप्रीत बुमराह

फॉर्म में लौट आये हैं जसप्रीत बुमराह

मुबई इंडियंस के लिये खुशी की बात यह है कि उसके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फॉर्म में वापसी हो चुकी है और दिल्ली के खिलाफ वह एक बार फिर अपना दम दिखाने को तैयार हैं। राजस्थान के खिलाफ खेले गये आखिरी मैच में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे। वह इस सीजन अब तक 6 मैचों में 11 विकेट हासिल कर चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में कगिसो रबाडा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

अबुधाबी पर दिखेगा शानदार मैच का रोमांच

अबुधाबी पर दिखेगा शानदार मैच का रोमांच

गौरतलब है कि आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेला जाने वाला यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा। दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। जहां मुंबई ने राजस्थान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में इसी मैदान पर 57 रनों से मात दी थी, वहीं दिल्ली ने शारजाह के मैदान पर स्टीव स्मिथ की टीम को 46 रनों से हराया था।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 6:20 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+