For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs MI : मुंबई मैच तो हार गया, लेकिन सबके लिए एक अच्छी खबर भी आई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में मंगलवार (20 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच मैच खेला गया। मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता। टूर्नामेंट में मुंबई की यह दूसरी हार है। हालांकि, इस मैच में मुंबई के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई के लिए सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे जयंत यादव इस मैच में खास साबित हुए।

जयंत यादव का चौतरफा प्रदर्शन

जयंत यादव का चौतरफा प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के दिग्गज स्पिनर जयंत यादव को मैच में तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की जगह मौका मिला। यह सीजन का उनका पहला मैच था। जयंत ने इससे पहले अपना आखिरी आईपीएल मैच पिछले साल के फाइनल में खेला था। जयंत को मौका देने के लिए, मुंबई ने मैच में केवल 3 विदेशी खिलाड़ियों को माैका दिया। जयंत ने पहले मैच में कप्तान और टीम प्रबंधन के विश्वास को साबित किया। जयंत ने इशांत किशन के साथ सातवें विकेट के लिए उस समय 39 रन जोड़े जब टीम के प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए थे। जयंत ने 22 गेंदों पर एक चौके के साथ 23 रन बनाए।

गेंदबाजी करते हुए, जयंत यादव ने टीम के लिए पारी का दूसरा ओवर फेंका। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आउट किया, जो शानदार फॉर्म में थे। जयंत ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर एक विकेट लिया।

अमित मिश्रा का जबरदस्त रिकाॅर्ड, दिल्ली के लिए कोई नहीं कर सका ऐसा काम

जयंत यादव का आईपीएल करियर

जयंत यादव का आईपीएल करियर

घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले जयंत यादव अब तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 15 मैचों में 7 विकेट भी लिए हैं। जयंत ने 4 टेस्ट और 1 वनडे में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

अमित मिश्रा बोले- जब भी ये खिलाड़ी खेलने आएगा, मैं विकेट लेने का काम करूंगा

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

वहीं मैच की बात करें तो मुंबई ने दिल्ली को केवल 138 रनों का लक्ष्य दिया था। अमित मिश्रा ने मुंबई के मध्यक्रम को धवस्त किया। उन्होंने रोहित शर्मा, इशान किशन, हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड के सबसे महत्वपूर्ण विकेट लिए। मुंबई के खिलाफ आईपीएल में दिल्ली के एक गेंदबाज द्वारा 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली ने 6 विकेट रहते जीत हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने पृथ्वी शॉ का विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन फिर शिखर धवन और स्टीव स्मिथ ने दिल्ली की जीत की नींव रखने के लिए साझेदारी की। हालांकि, शिखर धवन 45 रन पर और स्टीव स्मिथ 33 रन पर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी सिर्फ सात रन पर आउट हो गए। हालांकि, ललित यादव (नाबाद 22) और शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 14) ने संयमित बल्लेबाजी के साथ दिल्ली की जीत तय की।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 0:31 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+