DC vs MI: मिश्रा का विकेटों का चौका, धवन की पारी, कांटे के मुकाबले में दिल्ली ने मारी बाजी

चेन्नईः दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने वानखेड़े में अपने आईपीएल 2021 अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से करने के बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम का रुख किया था जहां पर उन्होंने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में धाकड़ मुंबई इंडियंस को मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था जिसको दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

यह मैच भले ही 5 गेंदों पर पहले समाप्त हो गया लेकिन इसका कारण बुमराह द्वारा 19वें ओवर में फेंकी गई दो नो-बॉल थी जिसने दिल्ली को स्कोर के काफी करीब पहुंचा दिया। आमतौर पर बुमराह 19वां ओवर बेहतरीन करते हैं लेकिन इस पर मामला दिल्ली के पक्ष में गया। दिल्ली के लिए अंतिम क्षणों में हेटमायर बढ़िया बल्लेबाज साबित हुए लेकिन 9 गेंदों पर 14 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा ललित यादव भी 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत शानदार शुरुआत नहीं की क्योंकि पृथ्वी शॉ केवल 7 रन बनाकर जयंत यादव के शिकार बने। स्टीव स्मिथ नंबर तीन पर बैटिंग करने आए और उन्होंने चपलता से बैटिंग करना जारी रखा। दूसरे छोर पर धवन ने भी कुछ शॉट्स लगाए। स्मिथ बहुत ही बेहतर लग रहे थे लेकिन उनकी 29 गेंदों पर 33 रनों की पारी को पोलार्ड ने समाप्त कर दिया। स्मिथ पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौट गए। यहां से शिखर धवन ने शानदार फॉर्म को दूसरे छोर पर बरकरार रखा और अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए लेकिन राहुल चाहर को लगातार उड़ाने का लालच उनको महंगा साबित हुआ और वे 42 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 5 चौके व 1 छक्का लगाया।

मुंबई इंडियंस की ओर से इस बार बोल्ट और बुमराह को वैसी सफलताएं नहीं मिल सकी। बोल्ट 4 ओवर में 23 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए तो बुमराह ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंदबाजी करते हुए बहुत अच्छी शुरुआत की थी जब मार्कस स्टोइनिस ने अपने दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक को केवल 1 रन बनाकर आउट कर दिया। डि कॉक 4 गेंद ही खेल पाए थे और वे विकेट के पीछे पंत के द्वारा लपके गए। यहां से मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बल पर आगे बढ़ती गई। दोनों ही बल्लेबाजों ने खूबसूरत शॉट लगाते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन सूर्यकुमार यादव अपनी पारी को बहुत आगे नहीं बढ़ा सके और 24 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार काफी अच्छे दिखाई दे रहे थे और उन्होंने 15 गेंदों पर चार चौके लगा दिए थे। लेकिन आवेश खान को एक अच्छा विकेट मिला।

इसके बाद रोहित शर्मा के विकेट की बारी थी जो 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर तब आउट हुए जब टीम को उनसे और बड़ी पारी की उम्मीद थी। रोहित शर्मा ने 3 चौके व तीन छक्के लगाए और अमित मिश्रा की गेंद पर सीधा छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर स्टीव स्मिथ के हाथों लपके गए। इससे अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने भी वही काम करने की कोशिश की और स्टीव स्मिथ ने उनको भी लपक लिया। इस तरह अमित मिश्रा को एक ओवर में ही 2 विकेट मिल गए और यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद आउट होने की बारी क्रुणाल पांड्या की थी जो 1 रन ही बना पाए और ललित यादव ने उनको बोल्ड कर दिया। कुणाल ने गेंद को अपने स्टंप में खींच लिया था।

इसके बाद अगला विकेट शायद मुंबई के लिए सबसे बड़ा झटका था क्योंकि हमने कई मौकों पर देखा है कीरोन पोलार्ड अंतिम ओवरों में मारकाट मचा कर शुरुआती बल्लेबाजों की विफलता की भरपाई करते रहे हैं लेकिन अमित मित्र की शानदार गुगली गेंद पढ़ने में पोलार्ड पूरी तरह चूक गए और वे 2 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ईशान किशन और जयंत यादव ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन ईशान किशन की 28 गेंदों पर 26 रनों की पारी को भी अमित मिश्रा ने ही समाप्त किया। इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम में करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा था क्योंकि जयंत यादव 23 रन बनाकर आउट हुए थे और 9वां विकेट राहुल चाहर का गिरा जो कि 6 गेंदों पर 6 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस ने इस तरीके से बेहतर शुरुआत करने के बावजूद दिल्ली की अच्छी गेंदबाजी के दम पर 20 ओवर में 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। मार्कस स्टोइनिस ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। कैगिसो रबाडा 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट ले पाए। ललित यादव ने भी 4 ओवर में गेंदबाजी की और 17 रन देकर एक विकेट लिया। एक बार फिर से यहां पर सुपरस्टार साबित हुए अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। आवेश खान को सफलताएं मिलना जारी हैं और वे 2 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लेकर ठीक-ठाक साबित हुए।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 23:29 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+