For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RCB: विराट कोहली ने फील्डिंग के दौरान तोड़ा ICC का बड़ा नियम, मिली चेतावनी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में सोमवार को खेले गये 19वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें प्वाइंटस टेबल में पहले नंबर के लिये भिड़ी जहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और आरसीबी के खिलाफ 59 रन से जीत दर्ज कर पहले नंबर पर पहुंच गई है।

वहीं इस मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से बड़ी गलती हुई जिसके लिये उन्हें चेतावनी भी मिली। दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग करते हुए वरिटा कोहली ने गलती की और सालइवा बैन होने के बावजूद गेंद पर लार लगाकर आईसीसी के कोरोना वायरस को रोकने वाले नियम का उल्लंघन किया।

और पढ़ें: RR vs MI: जानें कौन हैं मुंबई के खिलाफ डेब्यू करने वाले कार्तिक त्यागी, राहुल द्रविड़ भी हैं फैन

दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में कोहली से यह गलती तीसरे ओवर के दौरान हुई जब वह शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। आरसीबी के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की गेंद पर दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कवर ड्राइव लगाया, जिसे विराट कोहली ने रोक लिया और रोकने के बाद गेंद पर लार लगा बैठे।

हालांकि गेंद पर लार लगाने के तुरंत बाद ही विराट कोहली को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने माफी मांग ली। उल्लेखनीय है कि आईपीएल में यह दूसरा मौका है जब किसी खिलाड़ी ने आईसीसी के नियम को तोड़ा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा से भी यही गलती हुई थी जिस पर अंपायर ने चेतावनी दी थी।

और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर ICC का बड़ा बयान, कहा- अपने तय समय पर ही होगा फाइनल

गौरतलब है कि कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए आईसीसी ने खिलाड़ियों के इन नियमों को तोड़ने की दशा में अंपायर एक टीम को 2 बार चेतावनी दे सकता है और अगर यह फिर भी नहीं रुकता तो वह टीम पर 5 रनों की पेनाल्टी लगाई जा सकती है। ऐसे में जब भी गेंद पर लार का इस्तेमाल किया गया होगा उसके बाद अंपायरों को गेंद साफ करनी होगी।

आपको बता दें कि सोमवार को खेले गये इस मुकाबले को दिल्ली की टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर 59 रनों से जीत लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 196 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए आऱसीबी की टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी और 137 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान दिल्ली के लिये कगिसो रबाडा ने 4 विकेट हासिल किये तो वहीं अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेटचटकाये। इस दौरान पर्पल कैप पर भी रबाडा ने कब्जा जमाया।

Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 20:43 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+