IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद को मिली 7वीं हार, शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हुआ नाम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है जिसका 33 वां मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया जहां पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 विकेट की आसान जीत हासिल कर प्लेऑफ की दिशा में अपना एक और कदम बढ़ा दिया है। हैदराबाद की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 134 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.5 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया और आसानी से 8 विकेट से मैच को जीत लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल के 14वें सीजन में 7वीं हार है और वो इस सीजन अभी तक सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल कर सकी है। इस हार के साथ हैदराबाद की टीम का प्लेऑफ की रेस में बने रह पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। अब अगर हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई करना है तो उसे टूर्नामेंट के बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी और उसे प्रार्थना करनी होगी कि किसी और टीम का रन रेट उससे बेहतर न हो तो वो क्वालिफाई कर सकती है।

और पढ़ें: क्या फिल्मी पिच पर ओपनिंग करने वाले हैं वीरेंदर सहवाग, बयान ने फैन्स को किया कन्फ्यूज

इतना ही नहीं इस हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के नाम एक खास शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है और वो यह कारनामा करने वाली कुछ टीमों की लिस्ट में शुमार हो गई है। आईपीएल के एक सीजन के पहले 8 में से 7 मैच हारने का कारनामा 5वीं बार हुआ है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल होने वाली 5वीं टीम बन गई है।

आईपीएल के इतिहास में यह कारनामा पहली बार साल 2009 में हुआ था केकेआर की टीम को सीजन के पहले 8 में से 7 मैचों में हार मिली थी। वहीं 2010 में पंजाब किंग्स की टीम इसी राह पर रही और 8 में से 7 मैच गंवाकर सीजन खत्म किया। साल 2013 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी कुछ इसी राह पर चली और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आखिरी बार यह शर्मनाक हाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हुआ था जिसे 2019 में कुछ इसी तरह से शुरुआत के बाद बाहर होना पड़ा था।

और पढ़ें: DC vs SRH: 5 खिलाड़ी जिनके दम पर दिल्ली ने हैदराबाद को रौंदा, अंकतालिका में हासिल किया पहला पायदान

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से एनरिच नॉर्खिया ने शानदार गेंदबाजी की सिर्फ 12 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किये, वहीं पर कगिसो रबाडा ने भी 3 विकेट झटके। बल्लेबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिये शिखर धवन (41) ने अच्छी शुरुआत दी जिसके बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 47) और ऋषभ पंत (नाबाद 35) की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर दिल्ली ने आसानी से जीत दर्ज की।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 23:42 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+