For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs KKR: ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें टीमों ने किया क्या बदलाव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग जारी है जिसका 25वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। चेन्नई की मुश्किल पिच से बाहर निकलने के बाद जहां केकेआर की टीम ने जीत की राह फिर से पकड़ ली है तो वहीं पर जीत की हैट्रिक लगाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आखिरी मैच में आरसीबी के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैदान पर एक बार फिर से टॉस जीतने का काम किया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करने का काम किया है और अमित मिश्रा की जगह ललित यादव को वापस शामिल किया है। अमित मिश्रा के कंधे में थोड़ी चोट आने के चलते वह इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाये हैं।

और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी में नहीं मिला था खरीददार, अब राजस्थान ने बनाया बेन स्टोक्स का रिप्लेसमेंट

वहीं केकेआर की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 5 मैचों में दिल्ली की टीम ने 4 बार केकेआर की टीम को मात देने का काम किया है। वहीं पर ओवरऑल आंकड़े की बात करें तो 14 बार कोलकाता और 11 बार दिल्ली की टीम को जीत मिली है।

यह पिच अब तक बल्लेबाजों के लिये खास फायदेमंद नजर नहीं आई है जब तक की मैदान पर ओस न गिरी हो। अब तक खेले गये 2 मुकाबलों में से पहले मैच में जबरदस्त ओस देखने को मिली तो वहीं पर दूसरे मैच में धूलभरी आंधी के चलते ज्यादा ओस देखने को मिली नहीं और दिल्ली को एक रन से हार मिली। ऐसे में एक बार फिर से पिच पर ओस देखने को मिल सकती है।

और पढ़ें: 'वो अच्छा खिलाड़ी पर बेकार कप्तान', सहवाग ने बताया कौन है आईपीएल का बुरा कैप्टेन

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, ललित यादव, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, आवेश खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नारायण, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 19:04 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+