ICC Rankings: World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी रैंकिंग की वार्षिक अपडेट जारी कर दी है। इस रैंकिंग में 2015-16 के परिणामों को हटा दिया गया है और 2016-17 से लेकर 2017-18 तक के परिणामों का 50 प्रतिशत निर्णायक योगदान लिया गया है। गुरूवार को जारी हुई इस आईसीसी रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर है।

ODI में इंग्लैंड और भारत टॉप पर बरकरार
इंग्लिश क्रिकेट टीम और टीम इंडिया ने अपने-अपने टॉप स्थान पर बरकरार रखे हैं। रैकिंग में इंग्लैंड नंबर वन ODI टीम है। अभी विश्व कप में एक महीने से भी कम समय बचा है, इसका मतलब यह भी है कि इंग्लिश टीम इस महाप्रतियोगिता में दुनिया की नंबर एक टीम के रूप में जाएगी। जबकि भारत भले ही नंबर दो पर है लेकिन कोहली एंड कंपनी ने इस दौरान नंबर एक और दो का गैप काफी कम किया है और केवल दो अंकों से ही अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से पीछे है। इंग्लैंड के जहां अब 123 अंक हैं तो वहीं भारत 121 अंको पर आ गया है और उसको एक अंक का फायदा हुआ है।

टेस्ट में टीम इंडिया नंबर वन लेकिन..
जबकि टेस्ट क्रिकेट में भारत अभी भी दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी हुई है लेकिन यहां सूरते-हाल कुछ बदला हुआ है। इस रैंकिंग के अपडेट होने से पहले जहां टीम इंडिया के 116 अंक थे तो वही अब 113 अंक हो गए हैं। जबकि न्यूजीलैंड टीम 3 अंकों के फायदे के साथ 111 अंकों पर आ गई है। भारत के नुकसान के पीछे 2015-16 सीजन में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पर मिली जीत का रैंकिंग में ना जुड़ना है। जबकि कीवी टीम को जो 2-0 से हार (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) करना पड़ा था वह भी अपडेट रैंकिंग में शामिल नहीं हुआ है। इसलिए कीवियों को फायदा मिला है।
IPL 2019 : धोनी ने 3 गेंदों में किया दो खिलाड़ियों को स्टंप आउट, VIDEO हुआ वायरल

टॉप 10 में शामिल अन्य टीमें-
वनडे टीम में नंबर एक इंग्लैंड टेस्ट रैंकिंग में 105 अंकों के साथ नंबर चार पर बनी हुई है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बांब्वे का स्थान आता है। जबकि वनडे टीम में नंबर तीन, चार और पांच पर क्रमशः दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया है। इसके बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अफगानिस्तान का नाम आता है। गौरतलब है ये टॉप 10 नाम बताए गए हैं। इस लिस्ट के अपडेट होने तक नामिबिया, नीदरलैंड्स, ओमान और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को भी ODI दर्जा मिल चुका है लेकिन इन टीमों ने अभी रैंकिंग में शामिल लायक मैच नहीं खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
