IPL 2019, CSK vs KXIP, Preview: चेन्नई की नजरें टॉप स्पॉट पक्का करने पर
नई दिल्ली। 4 मई को आरसीबी ने अपने अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर किंग्स इलेवन पंजाब जैसी टीमों को किसी तरह से अभी तक टूर्नामेंट में बनाए रखा है। ऐसे में 5 मई को होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प भी साबित हो सकता है। यह मैच मेजबान किंग्स इलेवन और टूर्नामेंट की टॉप टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। गौरतलब है कि 5 मई आईपीएल 2019 के लीग मैचों का अंतिम दिन भी है। धोनी एंड कंपनी इस मैच को जीतकर जहां अपना टॉप स्पॉट पक्का करना चाहेगी।
चेन्नई की बात करें तो यह टीम अभी भी अंक तालिका में नंबर तीन पर लुढ़क सकती है, यदि 5 मई को होने वाले एक अन्य मुकाबले में मुंबई इंडियंस, केकेआर को शिकस्त दे दे तो। ऐसे में धोनी एंड कंपनी भी इस मैच को हल्के में नहीं ले सकती है। यह मैच मोहाली के मैदान पर होना है और हरभजन की जगह पर किसी एक तेज गेंदबाजी की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
CSK- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (w / c), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह / शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर
जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए वैसे अब अगले दौर में पहुंचना बहुत मुश्किल हो चुका है। ऐसे में यह टीम करूण नायर, सरफराज खान, हरप्रीत बरार जैसे खिलाड़ियों को मौका देती है तो कोई ताज्जुब नहीं होगा। मोहम्मद शमी को गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनको आराम दिया जा सकता है। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
KXIP- लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह / करुण नायर / सरफराज खान, निकोलस पूरन (w), सैम कुरेन, रविचंद्रन अश्विन (c), मुरुगन अश्विन (हरप्रीत बराड़, अंकित राजपूत, अर्शदीप सिंह, एंड्रयू टाई
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
