Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : आयरलैंड के सामने 121 रनों का लक्ष्य (लीड-2)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।

इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही। टीम का पहला विकेट 24 रन के स्कोर पर गिरा जब माइकल लंब 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 32 रन के स्कोर पर कीसवेट्टर 13 रन बनाकर चलते बने। स्कोरबोर्ड पर कोई हलचल नहीं हुई थी कि कप्तान पॉल कोलिंगवुड बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद 49 रनों के स्कोर पर केविन पीटरसन नौ रन बनाकर चलते बने।

मोर्गन और ल्यूक राइट ने जरूर पारी को कुछ संभालने की कोशिश की लेकिन 90 रन के स्कोर पर राइट 20 रन बनाकर आउट हो गए। टिम ब्रेसनेन के रूप में इंग्लैंड का छठां विकेट 109 रन पर गिरा। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। टीम के स्कोर में मात्र छह रन ही जुड़े थे कि इंग्लैंड को सातवां झटका लगा। मोर्गन 45 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड को आठवां झटका 118 रन पर लगा जब माइकल यार्डी बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

अपने पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को पटखनी देने वाली इंग्लिश टीम का सुपर-8 में पहुंचना तय है लेकिन आयरलैंड की राह आसान नहीं है। उसे शुक्रवार को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में उलटफेर करने की स्थिति में भी आयरलैंड की टीम सुपर-8 दौर में नहीं पहुंच सकती क्योंकि उसका नेट रन रेट बाकी की दोनों टीमों की तुलना में काफी कम है।

विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंचेंगी। उनके बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+