जिंबाब्वे के साथ क्रिकेट रिश्ता बहाल करेगा आस्ट्रेलिया
दोनों देशों के बीच 2004 के बाद एक भी द्विपक्षीय क्रिकेट श्रंखला नहीं खेली गई है। उस वर्ष सीए ने रोबर्ट मुगाबे के शासनकाल में अपनी टीम को जिंबाब्वे खेलने के लिए भेजा था, जिसे लेकर उसकी काफी आलोचना हुई थी। तभी से दोनों टीमों के बीच एक भी मैच नहीं खेला गया है।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने खबर दी है कि 2004 के बाद से आस्ट्रेलियाई सरकार ने जिबाब्वे के साथ नहीं खेलने को लेकर सीए पर लगातार दबाव बनाए रखा था लेकिन अब ब्राउन की सरकार ने जिंबाब्वे के प्रति नरमी दिखाते हुए सीए को इस संबंध में फैसले का अधिकार दिया है।
आईसीसी की फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के मुताबिक आस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के बीच वर्ष 2011 के मध्य में द्विपक्षीय श्रृंखला खेली जा सकती है। आस्ट्रेलियाई विदेश मामलों एवं वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि इस बार वह सीए की राह में रोड़ा नहीं बनेगा।
वेस्टइंडीज में जारी ट्वेंटी-20 विश्व कप के अंतर्गत खेले गए अभ्यास मैच में जिंबाब्वे और आस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई थी। उस मैच में जिंबाब्वे ने आस्ट्रेलिया को पराजित किया था। इसके बाद जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को भी हराकर अपनी शक्ति का परिचय दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications