For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तान को मिला बड़ा सम्मान, कोहली के नाम पर होगा फिरोजशाह कोटला का एक स्टैंड

नई दिल्ली: भारत के बेजोड़ बल्लेबाज विराट कोहली की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त सफलता को सलाम करने के लिए DDCA ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर रखने का फैसला किया है।

कोहली के अलावा बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ ऐसे दो दिल्ली के क्रिकेटर हैं जिनके नाम स्टेडियम के स्टैंड का नाम रखा हुआ है, लेकिन इन दोनों दिग्गज क्रिकेटरों को यह सम्मान उनके रिटायरमेंट के बाद मिला था।

कोहली ऐसे सबसे युवा सक्रिय खिलाड़ी होंगे जिनका ऊपर स्टैंड का नाम रखा जाएगा। कोहली अभी क्रिकेट खेल रहे हैं और ये उनके लिए एक बहुत सम्मानजनक बात है।

DDCA के प्रेसिडेंट रजत शर्मा ने एक बयान में कहा- विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट में जो शानदार योगदान दिया है उसके चलते DDCA को काफी गर्व हुआ है। हम उनकी कुछ उपलब्धियों और बेहतरीन कप्तानी रिकॉर्ड को सम्मान देते हुए खुश हैं।

वीरेंद्र सहवाग और अंजुम चोपड़ा भी ऐसे दो दिल्ली के खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर गेट्स का नाम रखा हुआ है। कोहली के सम्मान में DDCA एक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा जिसमें कोहली की असाधारण प्रतिभा और सफलता के बारे में बताया जाएगा।

रजन शर्मा ने इस मौके पर बात करते हुए आगे कहा- 'मैं इस बार को लेकर आश्वस्त हूं कि 'विराट कोहली स्टैंड' का नाम दिल्ली के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा। हम इस बात से भी खुश हैं कि दिल्ली का खिलाड़ी टीम इंडिया का ना केवल कप्तान है बल्कि इस टीम के ओपनिंग बल्लेबाज (शिखर धवन), एक विकेटकीपर (ऋषभ पंत) और मुख्य गेंदबाज (ईशांत शर्मा) भी दिल्ली के हैं।'

बता दें कि कोहली इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां पर टीम इंडिया को 22 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेना है। इससे पहले भारत टी20 और वनडे सीरीज कोहली की कप्तानी में जीत चुका है। अगर भारत टेस्ट सीरीज भी जीत जाता है तो कोहली ऐसे पहले भारतीय कप्तान होंगे जिसकी कप्तानी में भारत सभी प्रारूपों में कैरेबियाई धरती पर फतह हासिल करेगा।

Story first published: Monday, August 19, 2019, 1:36 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+