टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं अफरीदी
वर्तमान ट्वेंटी-20 चैंपियन पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हरा दिया था लेकिन अगले ही मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 34 रनों से हार के बाद अफरीदी ने कहा, "आस्ट्रेलिया के खिलाफ हम खराब खेले। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं मैदान में जाकर अपने खिलाड़ियों को छड़ी से पीटूंगा और उनसे बेहतर करने के लिए कहूंगा। मैं उनके साथ बात करूंगा और उनके मनोबल को ऊंचा करने की कोशिश करूंगा। मैं आशा करता हूं कि वे अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
दोनों मैचों में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बारे में अफरीदी ने कहा "हमने अभी तक अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। मैं दूसरों पर आरोप नहीं लगा रहा हूं, मैंने खुद ही खराब गेंदबाजी की है। हमें अपनी गेंदबाजी को सुधारने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications