Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : इंग्लैंड पर आस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत

वार्नर पार्क मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवरों में 104 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से लिसा स्थालेकर ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने सबसे अधिक 46 रन जोड़े जबकि बेथ मोर्गन के बल्ले से 17 रन निकले।

जवाब में खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम कैथरीन ब्रंट, निकी शॉ, डेनिएल हेजेल और होली कोल्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे 19.4 ओवरों में 104 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। इस तरह यह मैच टाई रहा। इंग्लैंड की चारों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए।

मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिए होना था। आस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी के लिए रेने फॉरेल और एलिसा हेले को चुना जबकि इंग्लैंड की ओर से लाउरा मार्श ने गेंदबाजी की कमान संभाली। आस्ट्रेलिया ने एक ओवर में दो विकेट खोकर छह रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने क्लेयर टेलर और सारा टेलर को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली जबकि आस्ट्रेलिया की ओर से शैली नित्शे ने गेंद संभाली। नित्शे ने भी एक ओवर में छह रन दिए और क्लेयर तथा सारा को एक-एक बार आउट किया। इस तरह इस मैच का फैसला सुपर ओवर से भी नहीं हो सका।

अब मैच का फैसला 'वन ओवर एलिमिनेटर' के जरिए होना था। इसके तहत दोनों टीमों द्वारा लगाए गए छक्कों की गणना होनी थी। इस दौड़ में आस्ट्रेलिया की टीम आगे निकल गई क्योंकि उसकी ओर से जेस कैमरन ने मैच का एकमात्र छक्का लगाया था जबकि इंग्लैंड की टीम के खाते में एक भी छक्का दर्ज नहीं था।

तमाम उतार-चढ़ाव और रोमांच के उथलपुथल के बीच आखिरकार आस्ट्रेलिया ने यह मैच अपने नाम किया। मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड को नि:संदेह निराशा हाथ लगी लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि महिला विश्व कप में हुए इस तरह के मैच ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। लिसा स्थालेकर को 'वूमैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+