पत्नी पर पर्सनल कमेंट से डिकॉक पर भड़के वार्नर, शादी से पहले रहे चुके हैं 6 अफेयर
डरबन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट 118 रनों से जीत लिया। लेकिन ये मैच कंगारुओं की जीत के अलग किसी और वजह से सुर्खियों में आ गया। दरअसल, इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इस खेल को एक बार फिर शर्मसार किया है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर डि कॉक के बीच झगड़े का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत दिख रही है।
जबकि साथ मौजूद अन्य खिलाड़ी बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। लेकिन इस बीच खबरें आ रही हैं कि अफ्रीकी विकेटकीपर ने कंगारू उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की पत्नी को लेकर व्यक्तिगत कमेंट किया था। जिस पर वार्नर भड़क गए। हालांकि मामले की जांच चल रही है। लेकिन क्या आप वार्नर की बेहद खूबसूरत पत्नी के बारे में जानते हैं?

वार्नर से भी ज्यादा चर्चा में उनकी पत्नी
दरअसल वार्नर से भी ज्यादा चर्चा में उनकी पत्नी कैंडिस फैलजन रहती हैं। साल 2015 में वार्नर ने सुपर मॉडल कैंडिस फैलजन से शादी की। शादी से पहले कैंडिस फैलजन की चर्चा पूरे ऑस्ट्रेलिया में रहती थी।

टॉयलेट में सेक्शुअल एक्ट की बातें सामने आई
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि डेविड वॉर्नर से शादी से पहले उनके 6 अफेयर रह चुके हैं। वो ज्यादा चर्चा में उस वक्त आई जब उनकी और रग्बी खिलाड़ी सोन बिल विलियम्स के साथ एक टॉयलेट में सेक्शुअल एक्ट की बातें सामने आई।

कई खिलाड़ियों को डेट कर चुकी हैं कैंडिस
कैंडिस शादी से पहले ऑस्ट्रेलियन रग्बी प्लेयर मैट हैनजैक, जर्मन फुटबॉलर ब्रैट अनास्टा, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉलर डेविड कार्नी, मार्कस बेगडेटिस और मैट पूल को कैंडिस डेट कर चुकी हैं।

2008 में वो एक टीवी कंपनी से भी जुड़ी
कैंडिस फैलजन का जन्म 13 मार्च 1985 का हुआ था। वो ऑस्ट्रेलिया के जानी-मानी मॉडल हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो 14 साल की उम्र से मॉडल करने लगी थी। साल 2008 में वो एक टीवी कंपनी से भी जुड़ी थी।

दोनों को घूमना फिरना बहुत पसंद है
दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिखते हैं। दोनों को घूमना फिरना बहुत पसंद है। यही वजह है जब भी वार्नर क्रिकेट से दूर होते हैं वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घूमने निकल जाते हैं।

कैंडिस फैलजन भारत में कई बार आ चुकी हैं
वार्नर की पत्नी कैंडिस फैलजन भारत में कई बार आ चुकी हैं। साल 2015 में शादी के बाद जब भी वार्नर को भारत आना हुआ वो वार्नर के साथ दिखी। कैंडिस को कई बार उनके पती की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को चियर्स करते देखा गया है।

शादी के बाद कैंडिस ज्यादा मॉडलिंग नहीं कर पाती
ऑस्ट्रेलिया मीडिया के अलावा दुनिया के दूसरे देशों में भी दोनों की खूब चर्चा होती है। शादी के बाद कैंडिस ज्यादा मॉडलिंग नहीं कर पाती। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोट बल्लेबाज डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो अपने परिवार के साथ फोटो पोस्ट करते रहते हैं। डेविड वॉर्नर और कैंडिस की दो बेटियां है। वार्नर अपनी बेटियां के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
