सारा की बॉलीवुड एंट्री की खबरों पर भड़के पापा सचिन, गुस्से में किया ट्वीट
मुंबई। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को गुस्सा आम तौर पर कम ही आता है लेकिन जब आता है तो अच्छे-अच्छों की खैर नहीं होती है। इस बार भी सचिन तेंदुलकर को गुस्सा आया है, वजह है उनकी बेटी सारा को लेकर चल रही अटकलबाजी। किसी भी पाप को अपनी बेटी को लेकर हो रही बातों पर गुस्सा आयेगा और जब वो बातें गलत हो तो गुस्सा तेज होना लाजिमी ही है। इसलिए सचिन तेंदुलकर भी गुस्सा गये हैं और उन्होंने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जाहिर भी की है।
दरअसल मनोरमा ऑनलाइन ने कहा था कि सचिन तेंदुलकर की 18 साल की बेटी सारा बहुत जल्दी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है, खबर थी कि सारा ने शाहिद कपूर के अपोजिट फिल्म साइन की है।
जिस पर सचिन ने गुस्साते हुए ट्वीट किया है कि वो इसतरह के बेतूकी बातों का खंडन करते हैं, मेरी बेटी सारा अभी अपनी पढ़ाई में व्यस्त है, इन सारी खबरों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
My daughter Sara is enjoying her academic pursuits. Annoyed at all the baseless speculation about her joining films.
— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 27, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
