मैच फिक्सिंग: IPL मैच के दौरान कानपुर पिच पर तेजाब डलवाना चाहता था नयन शाह
कानपुर। आईपीएल और विवाद का चोली-दामन का साथ है, कोई भी सीजन ऐसा नहीं होता जब इस खेल से जुड़े विवाद सामने नहीं आते। आईपीएल 10 अब जब अंतिम पड़ाव पर है तो इससे जुड़ा एक संगीन मामला सामने आ गया, जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं मैच फिक्सिंग का।
आपको बता दें कि इस मामले में महाराष्ट्र के अंडर-19 खिलाड़ी नयन शाह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
सट्टा किंग बंटी खंडेलवाल का नाम सामने आया
इस मामले में सट्टा किंग बंटी खंडेलवाल का नाम सामने आया है और वो ही इस पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। टीवी की खबरों के मुताबिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले मैच के दौरान बंटी पिच पर तेजाब डलवाना चाहता था, यह बात एक ऑडियो क्लिप में सामने आई है।
फिक्सिंग में दो आईपीएल के खिलाड़ी शामिल
कानपुर पुलिस के मुताबिक इस ऑडियो में बंटी आईपीएल खिलाड़ी नयन से फोन पर कहता है, 'तू चाहे पिच में तेजाब जलवा, तुम्हारी वजह से बहुत लॉस हुआ है, इस फिक्सिंग में दो आईपीएल के खिलाड़ी शामिल थे, एक तो नयन शाह के रूप में सामने हैं लेकिन एक के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
नयन औऱ स्टाफ रमेश कुमार की मिली भगत
जबकि कानपुर में हुए मैच के दौरान जो फुटेज पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से मिले हैं उसके मुताबिक नयन शाह के साथ एक चौथा व्यक्ति भी था, नयन ने कहा कि उसने पिच की जानकारी देने के लिए सट्टेबाजों से डेढ़ लाख रुपये लिए थे, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के स्टाफ रमेश कुमार के साथ उसकी मिली-भगत थी, वो रमेश को पिच पर पानी डालने के लिए 20, 000 रूपए देता था।
बंटी खंडेलवाल की खोज कर रही है पुलिस
फिलहाल पुलिस इस गंदे खेल के रचयिता बंटी खंडेलवाल की खोज कर रही है। बंटी को आखरी बार राजस्थान में सवाई माधोपुर में देखा गया था, उसके लिए लुक आउट नोटिस है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
