नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट में कई ऐसे नए खिलाड़ी उभरकर सामने आते हैं जो रातों-रात दुनियाभर में अपनी पहचान बना लेते हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल ही में संन्यास लिया। माना जाने लगा कि उनकी तरह मैदान पर खेलना वाला खिलाड़ी कम ही मिलेगा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डीन जोंस का मानना है कि एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी आईपीएल से निखरकर सामने आया है जो अगला डिविलियर्स साबित हो सकता है। बड़ी बात यह है कि उन्होंने ना तो पृथ्वी शाॅ को अगला डीविलियर्स माना आैर ना ही खुले अंदाज में खेलने वाले रिषभ पंत को।
इसके कहा अगला डीविलियर्स
जोंस ने स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलने वाले 17 साल के युवा आलराउंडर रियान पराग को अगला डीविलियर्स माना। उनका कहा है कि रियान पराग के पास एबी डीविलियर्स की तरह 360 डिग्री शॉट्स खेलने की काबिलियत है। मुझे लगता है, कि रियान पराग एक संभावित सुपरस्टार हैं। मुझे लगता है, कि वह मैदान के सभी हिस्सों में अद्भुत शॉट खेल सकते हैं। वह सिर्फ 17 साल के है। क्या आप विश्वास कर सकते हैं? कि 17 साल का खिलाड़ी मैदान के सभी हिस्सों में शॉट लगा रहा है।
पराग की तारीफ करते हुए जोंस यही नहीं रूके। उन्होंने उनके लिए तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि एबी डीविलियर्स की तरह वह खुद को एक्सेस देता है, कि वह भी गेंद को 360 डिग्री पर हिट कर सके। वह बैक फुट और फ्रंट फुट पर बहुत अच्छे है, वह हर जगह अच्छा है। उसके पास गेंद जारी होने के साथ ही सही स्थिति में आने के लिए एक आदत है। जब पराग हुक शॉट खेलता या पुल शॉट खेलता, तो उसके हाथ ऊपर जाते हैं। वह सिर्फ 17 साल का है और मैंने लंबे समय से उसकी जैसी प्रतिभा नहीं देखी है। मुझे लगता है, कि वह एक खिलाड़ी हो सकता है, जो आने वाले समय में एक बड़ा सुपरस्टार बन सकता है। बता दें कि पराग ने 7 मैचों में 126.98 की स्ट्राईक रेट से 160 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल रहा। पराग आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।