Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डीन जोंस ने की भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेंगी T-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल सीजन-13 पूरी तरह से रद्द हो सकता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाने वाला टी20 विश्व कप होने की संभावना है। विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी, जिसमे कुल 45 मैच खेले जाएंगे। 8 टीमों के बीच पहले क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमे से 4 टीमें सुपर-12 में अपनी जगह बनाएगी।

इन टीमों का लिया नाम

इन टीमों का लिया नाम

इस टी-20 विश्व कप के चलते एक ट्विटर यूजर ने डीन जोंस से पूछा कि कौन सी 4 टीमें टी-20 विश्व कप 2020 का सेमीफाइनल खेल सकती है? इस यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और भारत का नाम लिया। साथ ही चौथी टीम के लिए उन्होंने पाकिस्तान या वेस्टइंडीज का नाम लिया है। उनका कहना है कि इन दोनों टीमों की गेंदबाजी पर निर्भर करेगा, कि कौन से टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

IPL में करते हैं कमेंट्री

IPL में करते हैं कमेंट्री

आपकों बता दे, कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डीन जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच व 164 वनडे मैच खेले। जिसमे उन्होंने वनडे में 44.62 की शानदार औसत से 6068 रन बनाए। वही डीन जोंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच में 46.55 की बेहतरीन औसत से 3631 रन बनाए। वह पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के कोच भी है। साथ ही आईपीएल में कमेंट्री भी करते हैं। डीन जोंस अपने बयान व ट्वीट के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

7 स्टेडियम में खेला जाएगा टी-20 विश्व कप

7 स्टेडियम में खेला जाएगा टी-20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के 7 शहरों के 7 स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसमे पर्थ, एडिलेड, मेलबर्न, होबार्ट, सिडनी, ब्रिसबेन और गिलांग शामिल हैं। भारत इस टूर्नामेंट में ग्रुप बी में है और अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलेगी।

ग्रुप ए : पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, क्वालीफायर ए-1, क्वालीफायर ए-2

ग्रुप बी : भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर बी-1, क्वालीफायर बी-2

Story first published: Thursday, March 26, 2020, 12:27 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+